महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2026 को लेकर भोपाल में तैयारियां तेज

मंत्री सारंग ने शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से की चर्चा
सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्प

भोपाल
आगामी 19 नवंबर से भोपाल में होने वाली महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को टीटी नगर स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शहर के शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में चैंपियनशिप के व्यापक प्रचार-प्रसार, युवाओं की सहभागिता और आयोजन को जन-उत्सव का स्वरूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों में चैंपियनशिप को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया। मंत्री सारंग ने कहा कि महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भोपाल की गौरवशाली खेल परंपरा और मध्यप्रदेश की खेल क्षमताओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर है। इस चैंपियनशिप को पूरे भोपाल शहर में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

भोपाल के हॉकी मैदान को मिला एफआईएच कैटेगरी-1 सर्टिफिकेट, देश में दूसरा शहर बना भोपाल
मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है कि भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी मैदान को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से कैटेगरी-1 का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। देश में हैदराबाद के बाद भोपाल दूसरा शहर है, जहां एफआईएच कैटेगरी-1 प्रमाणित हॉकी मैदान उपलब्ध है।

मंत्री सारंग ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार यह हॉकी मैदान खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मध्यप्रदेश को बड़े अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भोपाल में इस स्तर का हॉकी मैदान उपलब्ध होना प्रदेश के उभरते हॉकी खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

19 नवंबर से इसी मैदान पर होगी महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी
मंत्री सारंग ने बताया कि आगामी 19 नवंबर 2026 से नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में छह देशों की महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। एशिया की शीर्ष महिला हॉकी टीमों के बीच होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से भोपाल को अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में नई पहचान मिलेगी।

मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल का हॉकी से ऐतिहासिक और गौरवशाली नाता रहा है। भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास में भोपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से भोपाल की उसी गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर मिला है।

खेलों में मध्यप्रदेश ने 17वें से तीसरे स्थान तक का सफर तय किया
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को अभूतपूर्व प्राथमिकता मिली है। खेल बजट में उल्लेखनीय वृद्धि और खेल अधोसंरचना के विकास से देश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश ने भी खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश की खेल रैंकिंग 17वें स्थान से सुधरकर देश में तीसरे स्थान पर पहुंची है।

मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेश में सब-स्पोर्ट्स रेजिडेंशियल अकादमियां संचालित की जा रही हैं तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विकसित होगा मजबूत स्पोर्ट्स इको सिस्टम
मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में खेल परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इससे प्रदेश की खेल अधोसंरचना को नई गति मिलेगी और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल खेल सुविधाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में एक मजबूत स्पोर्ट्स इको सिस्टम विकसित करना है। ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है, जहां बच्चों की प्रतिभा की पहचान से लेकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके लिए सरकार के साथ समाज, शिक्षण संस्थानों और खेल संगठनों की सहभागिता भी जरूरी है।

युवाओं में अनुशासन, नशे से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हर आयोजन में अवसर तलाशने के मंत्र के अनुरूप महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप को भी युवाओं में खेल संस्कृति विकसित करने का माध्यम बनाना है। 'खेलो बढ़ो अभियान' के माध्यम से बच्चों की खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। खेलों से युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल फिजिशियन एसोसिएट, रेडियोलॉजी, डायलिसिस और चिकित्सा प्रयोगशाला सहित कई…

पलवल में पुलिस पर हमला, बदमाशों ने SPO को थार से मारी टक्कर, हालत नाजुक

पलवल. पलवल-हथीन रोड पर सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे ट्रक लूटने आए चार बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर थार चढ़ा दी। बदमाशों ने पहले ट्रक ड्राइवर साबिर के साथ मारपीट की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581