श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, रविवार और सोमवार विशेष दर्शन व्यवस्था बंद

 रांची
श्रावणी मेला 2026 के सफल एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासनिक भवन में जिला प्रशासन और तीर्थ पुरोहित समाज के बीच विस्तृत बैठक हुई. डीसी सौरभ भुवानिया और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मेले के दौरान आने वाली समस्याओं, उनके समाधान और मंदिर व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई. बैठक में पुरोहितों के सुझाव पर डीसी ने कहा कि इस बार श्रावणी मेले के दौरान रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम कूपन की व्यवस्था पर पूर्णत रोक रहेगी. वहीं वीआइपी, वीवीआइपी व आउट ऑफ टर्न पूजा की कोई व्यवस्था नहीं होगी. रविवार और साेमवार को छोड़ पांच दिन रात आठ बजे तक ही जलार्पण की व्यवस्था होगी.

डीसी ने कहा
सभी के सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव के साथ सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराने पर जोर होगा. इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक तैयारी की जा रही है. बैठक में पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों ने श्रावणी मेला के साथ-साथ वर्षभर मंदिर परिसर में होनेवाली भीड़, कूपन व्यवस्था की खामियां, प्रोटोकॉल के नाम पर हो रही अवैध प्रवेश, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा, सफाई और बाबा मंदिर के पट खुलने एवं बंद होने के निश्चित समय सहित कई विषयों पर अपनी बात रखी. बैठक में जिला प्रशासन की ओर से डीसी, एसपी डीडीसी, एसडीएम और नगर आयुक्त ने क्रमवार सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी तथा प्रशासन की तैयारियों और रोडमैप की जानकारी दी. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, परंपरा की मर्यादा और सुरक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जायेगा.

यात्रियों व तीर्थ पुरोहितों को नहीं हो परेशानी : अध्यक्ष
बैठक में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे यात्रियों के साथ-साथ तीर्थ पुरोहितों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

सावन से पहले होगा नया ओवर ब्रिज शुरू : एसडीएम
एसडीएम सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का किसी भी स्थिति में हनन नहीं होगा. नया ओवरब्रिज तीन दिनों में पूरा हो जायेगा और श्रावणी मेला शुरू होने से पहले चालू कर दिया जायेगा.

Related Posts

*योगी सरकार के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि सम्मान-2026 में यूपी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, मिले आठ पुरस्कार*

*लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं…

शिक्षा के क्षेत्र में अब नई भूमिका निभाएंगी किरण बेदी, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को सरकार ने बड़ा रोल दिया है। हाल ही में किरण बेदी को राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581