Gautam Adani की कंपनी के शेयर में बंपर तेजी का दावा, Jefferies ने दिया Buy Call; 46% तक चढ़ने की उम्मीद

मुंबई 
शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. विदेशी ब्रोकरेज ने दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी की दो कंपनियों पर भरोसा जताया है और इनके शेयरों में जोरदार उछाल का अनुमान जारी किया है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरेजी की फेवरेट लिस्ट में सबसे ऊपर Adani Energy Solutions  का नाम शामिल है, जिसमें 46 फीसदी की उछाल की उम्मीद जाहिर किया गया है और इसे बड़े टारगेट के साथ बाय रेटिंग देते हुए निवेशकों को खरीदने की सलाह दी है। 

2060 रुपये तक जाएगा शेयर
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) जेफरीज की लिस्ट में टॉप पर है, जिसे पहले अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. ब्रोकरेज की ओर से इस अडानी स्टॉक को 'Buy Rating' दी गई है. इसके साथ ही इस शेयर को 12 महीने का नया टागरेट प्राइस भी सेट किया है, जो 2,060 रुपये है. इसका मतलब है कि Adani Energy Solutions Share अपने वर्तमान मूल्य 1,407.50 रुपये से 46% ऊपर जा सकता है। 

क्यों ब्रोकरेज अडानी शेयर पर बुलिश? 
गौतम अडानी के इस शेयर पर ब्रोकरेज फर्म के बुलिश होने के कारण की बात करें, तो जेफरीज ने कंपनी के साथ महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के 25 सालों के लिए किए गए 2.5 गीगावाट 24 घंटे (RTC) बिजली आपूर्ति समझौते पर फोकस किया है. ब्रोकरेज ने कहा है कि इससे FY28 के अंत में ट्रेडिंग सेगमेंट की मात्रा बढ़कर 57% हो गई है, जबकि FY27 की पहली तिमाही के अंत में यह 20% थी. सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी की EBITDA प्रोफाइल और भी ज्यादा स्थिर नजर आ रही है, जिससे आने वाले समय में शेयर की परफॉर्मेंस को लेकर पॉजिटिव सिग्नल मिल रहे हैं। 

इस शेयर को भी बड़ा टारगेट 
जेफरीज ने न सिर्फ Adani Group के अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड पर भरोसा जताते हुए इसके शेयर को नया और बड़ा टारगेट दिया है. तो वहीं अपनी लिस्ट में एक और Adani Stock शामिल किए हैं. ये अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Ltd Share), जो गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान 1307 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस कंपनी का मार्केट कैप 2.16 लाख करोड़ रुपये है और Jefferies ने इस शेयर के लिए 1328 रुपये का टारगेट सेट करते हुए खरीदारी की सलाह दी है। 

गौरतलब है कि गौतम अडानी का बिजनेस घर की रसोई से लेकर पोर्ट-एयरपोर्ट तक फैला हुआ है. उनकी 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं. अगर संपत्ति की बात करें, तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, Gautam Adani Networth 112 अरब डॉलर है. खबर लिखे जाने तक बीते 24 घंटे में ही उनकी संपत्ति में 3.58 अरब डॉलर का उछाल दर्ज किया गया। 

 

Related Posts

ऑटो बाजार में बड़ा उलटफेर, Maruti सबसे आगे और Tata ने बदला गेम; देखें टॉप-10 कार कंपनियां

मुंबई   त्योहारी सीजन की रौनक और मजबूत मांग के बीच अक्टूबर 2026 में भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया. नवरात्रि और दशहरा के दौरान खरीदारी बढ़ने से कई…

शेयर बाजार में रिलायंस का धमाका, 6 साल की सबसे बड़ी उछाल के साथ मार्केट कैप रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई   रिलायंस समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाका करने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बना दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 नवंबर को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581