आलू-सूजी लॉलीपॉप रेसिपी: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट स्नैक

बच्चे हों या बड़े घर में जब शाम की चाय बनती है तो हर कोई कुछ न कुछ खाने की फरमाइश करता है. यूं तो ज्यादातर हम सभी बाजार से समोसे लाकर या कभी-कभी घर में पकोड़े खाकर काम चला लेते हैं. लेकिन यहां हम आपको रोज के स्नैक्स से हटकर कुछ नया और टेस्टी स्नैक की रेसिपी बता रहे हैं जिसका नाम है आलू-सूजी लॉलीपॉप.

यह एक ऐसा ही लाजवाब स्नैक है जो बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट होता है. इसे बनाना जितना आसान है. यह दिखने में उतना ही आकर्षक और खाने में मजेदार लगता है. अचानक घर पर मेहमान आ जाएं या बच्चों को शाम के वक्त कुछ हल्का-फुल्का और क्रिस्पी खाने की डिमांड हो तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन रहेगा. आइए जानते हैं इस सुपर टेस्टी और क्रंची लॉलीपॉप को बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

लॉलीपॉप बनाने की सामग्री
सूजी- आधा कप

कप उबले आलू (मैश किए हुए)

पानी : 1 कप

बारीक कटी सब्जियां: कप (प्याज, शिमला मिर्च और हरा धनिया)

चिली फ्लेक्स: 1 छोटा चम्मच

ऑरिगैनो या चाट मसाला

1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर और गरम मसाला

छोटा चम्मच नमक: स्वादानुसार

तेल: पकाने और डीप फ्राई करने के लिए

आइसक्रीम स्टिक्स या टूथपिक: लॉलीपॉप लुक देने के लिए

लॉलीपॉप बनाने का तरीका
सूजी का बेस तैयार करें: सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें चिली फ्लेक्स और 1 कप पानी डालकर उबालें. जब पानी उबलने लगे तो इसमें स्वादानुसार नमक और आधा कप सूजी को धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाएं ताकि गांठें न पड़ें. धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक सूजी सारा पानी सोखकर डो की तरह कड़ाही न छोड़ने लगे. अब इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें.

आलू और मसालों का मिक्सचर बनाएं: इस पकी हुई सूजी में मैश किए हुए उबले आलू, बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, हरा धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला डालें. सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिलाते हुए एक चिकना मिश्रण तैयार कर लें.

लॉलीपॉप का शेप दें: अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं. मिश्रण में से थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल बॉल्स या ओवल शेप के कबाब बनाएं. अब प्रत्येक बॉल के बीच में एक आइसक्रीम स्टिक या टूथपिक को धीरे से डालें, जिससे यह बिल्कुल लॉलीपॉप जैसा दिखने लगे.

क्रिस्पी फ्राई करें: एक कड़ाही में तेल अच्छी तरह गर्म करें. ध्यान रहे तेल अच्छा गर्म होना चाहिए, वरना लॉलीपॉप तेल सोख सकते हैं. अब मीडियम-तेज आंच पर इन लॉलीपॉप्स को अलट-पलट कर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर लें.

Related Posts

हैकर्स पर लगाम लगाने की तैयारी, GPT-6 Cyber से मजबूत होगी कंपनियों की साइबर सुरक्षा

OpenAI ने साइबर सिक्योरिटी की दुनिया में एक नया AI मॉडल GPT-6 Cyber लॉन्च किया है. इसे खास तौर पर कंप्यूटर, ऐप और सॉफ्टवेयर में छिपी सुरक्षा की कमियों को…

Diwali 2026: पूजा की थाली में जरूर रखें ये भोग, जानें गणेश जी और माता लक्ष्मी को क्या है प्रिय

 Diwali Puja Laxmi Ganesh Bhog List : दिवाली की शाम भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दौरान उन्हें कई प्रकार के भोग भी लगाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581