खरमास के बाद बिहार में ‘मंगल’ की तैयार,नीतीश के इस्तीफे और नई कैबिनेट के गठन पर टिकी सबकी नजरें

पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन पर अटकलें तेज हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश अगले सप्ताह दिल्ली जाएंगे और राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद वे पटना लौटकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा और राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। 14 अप्रैल तक नए सीएम की शपथ होने की चर्चा भी चल रही है। हालांकि, इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार के 9 अप्रैल को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में उनका शपथ ग्रहण होने की संभावना है। इसके अगले दिन 11 अप्रैल को वे पटना लौट सकते हैं। फिर 12 अप्रैल को नीतीश मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर राज्यपाल को सौंप सकते हैं।

बिहार को कब मिलेगा नया मुख्यमंत्री?
नीतीश के इस्तीफे के तुरंत बाद बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रिपोर्ट्स में 14 अप्रैल को नए सीएम के शपथ ग्रहण की संभावित तारीख बताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी गई है। बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

वहीं, अभी खरमास चल रहा है, जो 14 अप्रैल तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, खरमास में कोई शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में चर्चा है कि नए सीएम का शपथ ग्रहण खरमास खत्म होने के बाद भी हो सकता है। चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पूरे कैबिनेट को नए सिरे से गठित किया जाएगा। ऐसे में नए सीएम के साथ मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण संभावित है।

भाजपा से होगा नया सीएम?
सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश के बाद बिहार का मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय जनता पार्टी बिहार में पहली बार अपना सीएम बनाएगी। भाजपा से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम प्रमुखता से चल रहा है। रेस में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय जैसे

नेताओं का नाम भी चल रहा है।
एनडीए के नेताओं का कहना है कि गठबंधन के शीर्ष नेता मिलकर नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पिछले दिनों कहा था कि अभी यह भी तय नहीं हुआ है कि अगला मुख्यमंत्री किस पार्टी से होगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी; MSP, प्रति एकड़ सीमा और टोकन के नियम जानें

रायपुर  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की आधिकारिक घोषणा हो गई है। मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में 15 नवंबर से धान खरीदी पर मुहर लगी है। धान खरीदी की घोषणा…

Bhopal Metro: सभी प्रायोरिटी कॉरिडोर स्टेशनों पर शुरू होगी ऑटोमैटिक टिकट मशीन, जानें कैसे मिलेगा QR टिकट

भोपाल  मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) भोपाल मेट्रो के यात्रियों के सफर को और अधिक सुगम व हाईटेक बनाने जा रहा है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के सभी मेट्रो स्टेशनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581