90s के लोकप्रिय पंजाबी गायक की मौत, संगीत जगत में मातम

चंडीगढ़.

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक बार फिर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। 90 के दशक के मशहूर पंजाबी गायक दीपा दोसांझ का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से देश-विदेश में बसे उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

गायक सुखशिंदर शिंदा ने किया दुख व्यक्त
मशहूर पंजाबी गायक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता सुखशिंदर शिंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर गायत दीपा दोसांझ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ''आज पंजाबी संगीत जगत ने एक सच्चा रत्न खो दिया। आपकी आत्मा को शांति मिले 'दीपा दोसांझ' लीजेंड… बहुत दुख लगा दीपा दोसांझ भाजी बारे सुन के।''

सुपरहिट गीत “ढोला वे ढोला” से बने रातों रात स्टार
दीपा दोसांझ ने अपनी अलग पहचान वाली आवाज और खास गायकी शैली से ब्रिटिश एशियन संगीत में भी नया मुकाम हासिल किया था। उनका सुपरहिट गीत “ढोला वे ढोला” आज भी हर पंजाबी शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शान माना जाता है। इसी गीत ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। उन्होंने अपने दौर के कई बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया।

संगीत जगत में शोक की लहर
दीपा दोसांझ के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसने विदेशों में भी पंजाबी भाषा और संस्कृति का नाम रोशन किया। कई नामी हस्तियों और संगीतकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

Related Posts

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त सतर्कता

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि रोशनी के पर्व दीपावली के दौरान प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने…

जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां

भोपाल  दीपावली का पर्व देशभर में रोशनी, खुशियों और समृद्धि के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन जनजातीय अंचलों में इस पर्व का स्वरूप कुछ अलग और बेहद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581