टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में; कई राज्यों में तलाश जारी

मुंबई / कोटा 

एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इनमें से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की। मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान, गुजरात में कई जगह छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए भागे। उन्होंने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।

पुलिस ने यह बाइक बरामद कर ली है। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले टाइगर की गतिविधियों की रेकी की थी। उन्हें पता था कि एक्टर हर रविवार जुहू के फुटबॉल ग्राउंड आते हैं।

पुलिस के मुताबिक, टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी। टाइगर की कार पर शाम 7 बजे 3 लोगों ने फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। 4 साल में सलमान खान समेत 8 एक्टर्स-सिंगर्स पर अटैक हो चुका है।

पकड़े गए टाइगर पर हमला करने वाले आरोपी
टाइगर श्राफ हमले के मामले में कुल चार में से तीन लोगों को कोटा में पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है. उन्हें कोटा रेलवे कॉलोनी से पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि तीनों मुंबई से ट्रेन पकड़कर निकले थे. पुणे जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में उनकी होने की सूचना दी गई थी. तीनों आरोपियों में से एक बिहार का रहना वाला है. आरोपी पुणे से जयपुर आने वाली ट्रेन नंबर 12939 पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आ रहे थे। 

ट्रेन दोपहर 10:15 बजे कोटा जंक्शन पहुंचती है, आरोपियों को यहीं से पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों को कोटा शहर पुलिस कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की जा रही है।
ट्रेन दोपहर 2:30 बजे जयपुर पहुंचती है।

इन आरोपियों की बाकी जानकारी भी सामने आई है. एक का नाम फूल सिंह है, जो हरियाणा का रहने वाला है. पिता का नाम नरेश है, और जाति कुम्हार है. दूसरा संदिग्ध आरोपी बिहार का रहना वाला रितिक कुमार है, जो बेगुसराय का रहने वाला है. पिता का नाम रामू माहतो. तीसरा आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहना है, जिसका नाम रेहान है और पिता का नाम रिशुद्दीन अनसारी है. हालांकि कोटा शहर की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। 

टाइगर पर हमला करने वाले आरोपी
टाइगर पर हमले के बाद पुलिस भी पूरे एक्शन में है. उन्होंने हमलावरों की बाइक को जब्त किया गया, साथ ही उनकी पहचान भी सीसीटीवी कैमरा के जरिए सामने आई। 

पुलिस बोली- हमलावरों को टाइगर का पूरा रूटीन पता था

टाइगर श्रॉफ हमला मामले में अब मुंबई पुलिस गुजरात, राजस्थान तक जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने हमले की साजिश रची। इसके लिए उन्होंने एक्टर के पूरे रूटीन पर नजर रखी थी। उन्हें पता था कि टाइगर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने जाते है। हमलावरों ने उसी समय अटैक किया, जब वे ग्राउंड से कार की तरफ जा रहे थे।

कैसे हुआ टाइगर पर हमला?
18 अक्टूबर की शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. तब वहां उनके फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी. इसी में कुछ अज्ञात हमलावर वहां घुस गए, और एक्टर की गाड़ी पर दनादन 7 गोलियां फायर कीं. इसमें टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. टाइगर के साथ उस वक्त एक्टर करणवीर मेहरा और अभिषेक बजाज भी थे, जिनकी गाड़ियां उनके पीछे चल रही थीं। 

हमला होने के बाद, टाइगर ने तुरंत गाड़ी अस्पताल की तरफ घुमा ली थी जहां वो अपने ड्राइवर को लेकर गए. इस दौरान एक्टर को छोटी-मोटी चोट आई है. वो अपने हाथों और शरीर पर पट्टी बांधे हुए भी दिखाई दिए थे. अस्पताल से टाइगर को पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ घर छोड़ा था. इस पूरी घटना के बाद उनके परिवार में भी अफरा-तफरी मची. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने उनकी हेल्थ अपडेट भी जारी की थी. उन्होंने बताया था कि एक्टर सुरक्षित है। 

Related Posts

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही  को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश होने था. नोरा को मिले…

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए हैं. लॉस एंजेलिस के शूटिंग रेंज में उनसे गलती से गोली चल गई, जिसमें वह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581