बिहार में बदले कई जिलों के पुलिस कप्तान, रोहतास-भोजपुर-नालंदा समेत 18 IPS का ट्रांसफर

पटना
बिहार में 18 आईपीएस अधिकारियों और कई डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की। सम्राट सरकार ने सीवान के एसपी पूरन कुमार झा को पद से हटा दिया है। उनकी जगह भारत सोनी को सीवान का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार को छपरा का नया एसएसपी बनाया गया है। भोजपुर के एसपी मिस्टर राज का रोहतास तबादला कर दिया गया है। भोजपुर और नालंदा जिले में भी नए एसपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के कई डीएसपी भी इधर-उधर किए गए।

छपरा में विनीत गए, रौशन आए
छपरा (सारण) के मौजूदा वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) में एसपी बनाकर भेजा गया है। विनीत 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी जगह 2019 बैच के आईपीएस रौशन कुमार को छपरा का नया एसएसपी बनाया गया है।

पूरन झा को सीवान एसपी पद से हटाया गया
सीवान जिले के एसपी पूरन कुमार झा को पद से हटाते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। राज्य सरकार ने फिलहाल उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी है। दरअसल, पिछले महीने छात्र आंदोलन के दौरान सीवान में पुलिस द्वारा एके 47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें विपक्ष द्वारा लगातार सरकार से एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Posts

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़. बिना नगर निगम की मंजूरी सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट की पार्किंग में रखे गए अस्थायी बूथों पर एनफोर्समेंट विंग बुलडाेजर चलाया। ये बूथ मार्केट प्रधान मुकेश कोहल की ओर…

कोर्ट में आरोपी की दबंगई! CJM से बदसलूकी और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी के दौरान चोरी के आरोपी ने जमकर बवाल काटा. ट्रक चोरी के आरोप में भगतराम राजपूत को सरगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581