स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में फार्मासिस्टों का योगदान अहम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम के लिए दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग और जनजागरूकता पर दिया जोर
मध्यप्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल के नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही का दिया आश्वासन
विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि फार्मेसी केवल मुनाफे का व्यवसाय नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मरीजों तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही दवाओं के उचित उपयोग के प्रति समाज को जागरूक करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए चिकित्सकों, फार्मासिस्टों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी व्यक्तियों को सामूहिक उत्तरदायित्व के भाव से कार्य करना होगा।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल के रवीन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह–2026 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन ‘स्वस्थ भारत : एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से मुकाबला’ विषय पर किया गया।

आयुष्मान भारत योजना ने गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए गुणवत्तापूर्ण उपचार की राह आसान की
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच सुगम हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तथा सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को अपने निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में ही बेहतर जांच, आवश्यक दवाइयां और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो। स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक उपयोग गंभीर चुनौती, जनजागरूकता आवश्यक
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की बढ़ती चुनौती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक एवं अनुचित उपयोग जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक का सेवन तथा आवश्यकता से अधिक या गलत तरीके से इनका उपयोग रोगाणुओं में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने का कारण बनता है। इससे सामान्य संक्रमणों का उपचार भी जटिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वस्थ भारत का निर्माण आवश्यक है। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए चिकित्सकों, फार्मासिस्टों एवं आमजन में व्यापक जागरूकता आवश्यक है।

बिना चिकित्सकीय पर्चे के प्रिस्क्रिप्शन दवाएं नहीं देने का संकल्प लें फार्मासिस्ट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने फार्मासिस्टों से आह्वान किया कि वे चिकित्सकीय पर्चे के आधार पर ही एंटीबायोटिक एवं अन्य प्रिस्क्रिप्शन दवाओं का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दवा विक्रय के दौरान केवल व्यावसायिक हितों को प्राथमिकता देना उचित नहीं है। मरीजों की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य की रक्षा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने फार्मासिस्टों से बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री नहीं करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही नागरिकों को दवाओं की निर्धारित खुराक, सेवन की अवधि और चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के संबंध में जागरूक करने को कहा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि फार्मासिस्टों का सजग एवं जिम्मेदार आचरण एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम में प्रभावी योगदान दे सकता है। दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

राज्य फार्मेसी काउंसिल के नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल द्वारा फार्मेसी विद्यार्थियों एवं फार्मासिस्टों के पंजीयन की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं व्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं फार्मासिस्टों को पंजीयन संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं समय पर उपलब्ध कराना आवश्यक है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल के नवीन भवन निर्माण की अनुमति से संबंधित प्रस्ताव पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मासिस्टों का योगदान केवल दवाओं के वितरण तक सीमित नहीं है। वे मरीजों को सही दवा, सही मात्रा एवं सही समय पर सेवन के संबंध में मार्गदर्शन देकर उपचार की प्रभावशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े सभी विद्यार्थियों एवं पेशेवरों से सेवा, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों को अपने कार्य का आधार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में खेल युवा

 

Related Posts

सप्ताह भर के प्रवास में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक वैभव और विकास से हुए रू-ब-रू, उप मुख्यमंत्री से साझा किए अपने अनुभव

रायपुर 'वंदे मातरम शिविर' में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता का मंत्र उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण…

धान की कम बिक्री पर भी नहीं कटेगी सहायता राशि, पात्र किसानों को मिलेंगे पूरे 13,839 रुपए प्रति एकड़

रायपुर प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, तिरपाल और बारदाने सहित खरीदी से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581