बीजापुर में पटवारियों ने खोला मोर्चा, जमीन के जरूरी कामों पर लग सकता है ब्रेक

बीजापुर.

भोपालपट्टनम में राजस्व व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले पटवारी अब अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर उतर आए हैं. छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर तहसील के पटवारी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं.

इस आंदोलन का असर सीधे उन लोगों पर पड़ सकता है, जिन्हें जमीन संबंधी कामकाज के लिए पटवारी की रिपोर्ट की जरूरत होती है. नामांतरण, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों में सुधार जैसे काम प्रभावित होने की आशंका है. पटवारियों ने पीवी ऐप में किए जा रहे कार्यों के बहिष्कार का फैसला लिया है. इसके अलावा निलंबन और स्थानांतरण की कार्रवाई बिना शर्त वापस लेने की मांग उठाई गई है. वेतन विसंगति दूर करने और राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति भी आंदोलन के प्रमुख मुद्दे हैं.

संघ का कहना है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ है. पटवारियों ने साफ कर दिया है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा. ऐसे में हड़ताल लंबी खिंचने पर किसानों और आम नागरिकों को राजस्व संबंधी कामों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. अब निगाहें शासन-प्रशासन पर हैं कि पटवारियों की मांगों का समाधान निकालकर व्यवस्था को कब तक पटरी पर लाया जाता है.

Related Posts

शिखर अग्रवाल-प्रशाखा माथुर की संपत्ति खरीद पर उठे सवाल, पीएमएलए के तहत जांच की मांग

जयपुर अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल व उनकी पत्नी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशाखा माथुर की संपत्तियों की खरीद में कथित अनियमितता का मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तक पहुंच गया है।…

प्रदूषण से बेहाल हरियाणा, 8 गुना ज्यादा प्रदूषित हुई हवा; सांस लेना हुआ मुश्किल

हिसार. हरियाणा में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्टिव ग्रिड से सीधे लिए गए आंकड़ों के अनुसार,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581