पानी वाली काला चना चाट: तीखी-खट्टी और प्रोटीन से भरपूर, ऐसे बनाएं झटपट

 जब भी कुछ चटपटा, तीखा और चटाकेदार खाने का मन करता है तो सबसे पहले चाट का ही नाम जुबान पर आता है. लेकिन अगर आप अनहेल्दी फ्राइड चाट खाने के बजाय कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो पेट के लिए हल्का हो, प्रोटीन से भरपूर हो और स्वाद में भी नंबर वन हो तो पानी वाली काला चना चाट आपके लिए बेस्ट चॉइस है.

पुरानी दिल्ली और यूपी के ठेले-रेहड़ी पर मिलने वाली यह रसीली पानी वाली चाट स्वाद में इतनी जबरदस्त होती है कि इसके तीखे-खट्टे पानी की एक घूंट ही आपका मूड तरोताजा कर देगी. उबले हुए काले चने, ताजी हरी सब्जियां, इमली-पुदीने का चटपटा पानी और भुने मसालों का मेल इस चाट को बेहद खास बनाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और लाजवाब रेसिपी.
 

सामग्री
250 ग्राम – काले चने
3 – आलू
1 – कटा हुआ प्याज
2 – कटे हुए टमाटर
1/4 कप – कच्चा आम
1 छोटा चम्मच – नींबू का रस
1 1/2 छोटा चम्मच – नमक
1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच – काला नमक
1 छोटा चम्मच – भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच – दही वड़ा मसाला
1 छोटा चम्मच – चाट मसाला
1 कप – हरा धनिया
1/2 कप – पुदीने के पत्ते
1/2 कप – इमली का पानी
5 – हरी मिर्च
1 इंच – अदरक
1 छोटा चम्मच – नींबू का रस
1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
2 छोटे चम्मच – भुना जीरा पाउडर
1 1/2 छोटा चम्मच – चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच – काला नमक
1/2 छोटा चम्मच – स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि:
भीगे हुए काले चनों को कटे हुए आलू के साथ प्रेशर कुकर में थोड़ा-सा नमक और 2 कप पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक अच्छी तरह उबाल लें. चने एकदम सॉफ्ट होने चाहिए. उबलने के बाद चनों को ठंडा होने दें.

एक बड़े बाउल में 2 कप ठंडा पानी लें. इसमें इमली का पल्प, हरी पुदीना चटनी, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर और आमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

अब इसी चटपटे पानी में उबले हुए काले चने, कटे हुए उबले आलू, बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालें.

सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं ताकि चने और सब्जियां तीखे-खट्टे पानी और मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लें.

ऊपर से ढेर सारा बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ी-सी बारीक सेव या भुजिया छिड़कें.

तैयार है आपकी एकदम ठंडी-ठंडी, तीखी और चटपटी पानी वाली काला चना चाट! इसे कटोरी में पानी के साथ ही परोसें और चम्मच से मजे से खाएं.

  • Related Posts

    सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

    नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

    गोवर्धन पूजा को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, 10 नवंबर को होगी पूजा; जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता

    दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और प्रकृति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

    कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

    दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

    दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

    ‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

    ‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

    NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

    NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

    पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

    पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

    मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

    मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581