बलरामपुर में धान तस्करी का खुलासा, 26 क्विंटल अवैध धान जब्त

बलरामपुर.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। बलरामपुर जिले में कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त किया है।

वहीं, उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 150 बोरी धान भी पकड़ा गया है। धान के अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे स्वराज माजदा वाहन को भी जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर में राजकुमार गुप्ता और शिवप्रसाद गुप्ता के घरों में धान का भंडारण मिला। जांच के दौरान संबंधित लोग धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 26 क्विंटल धान जब्त कर लिया। इसी क्रम में प्रशासन ने उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे 150 बोरी धान को भी पकड़ा। धान के अवैध परिवहन के मामले में इस्तेमाल किए जा रहे स्वराज माजदा वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में धान के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और नियमों के पालन की जांच की जा रही है।

अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की नजर
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम डॉ. टीडी मरकाम, तहसीलदार अश्विनी चंद्रा और नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे की टीम ने यह कार्रवाई की। धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले प्रशासन अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार नजर रख रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से धान के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने धान के भंडारण और परिवहन पर निगरानी तेज कर दी है, ताकि खरीदी व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

Related Posts

महुआ माजी के हस्तक्षेप के बाद सुलझा पटाखा दुकानों का विवाद, रांची में पुराने स्थानों पर लगेगी दुकानें

रांची जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में दीपावली पर पटाखा दुकानों को लगाने को लेकर बीते दो दिनों से चल रहा विवाद शनिवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन एवं…

पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

लखनऊ पति की मृत्यु के बाद आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही महिलाओं को सहारा देने के लिए योगी सरकार की ‘पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना’ महत्वपूर्ण भूमिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581