योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहाय

लखनऊ

मार्च उत्तर प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण को लेकर योगी सरकार का तंत्र अत्यंत सुदृढ़ हो चुका है। महिला कल्याण विभाग की 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को 24 घंटे त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार की इस पहल के तहत अब तक प्रदेश में 2.31 लाख से अधिक बच्चों को सहायता प्रदान की जा चुकी है। इनमें संकटग्रस्त, लावारिस, बाल श्रम और उत्पीड़न के शिकार बच्चे शामिल हैं। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि प्रदेश में बाल सुरक्षा के लिए एक मजबूत और संवेदनशील तंत्र विकसित किया गया है, जो जरूरतमंदों तक समयबद्ध सहायता पहुंचा रहा है।

संकटग्रस्त बच्चों को त्वरित सहायता

महिला कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि यह सेवा अब जमीनी स्तर पर प्रभावी नेटवर्क के रूप में कार्य कर रही है, जहां हर जिले में हेल्पलाइन यूनिट सक्रिय रूप से संचालित है और संकट में फंसे बच्चों तक तुरंत पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही 77 हजार से अधिक बच्चों को हेल्पलाइन के माध्यम से मदद मिली है, जो इसकी बढ़ती पहुंच और प्रभावशीलता को दर्शाता है। 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के तहत त्वरित बचाव व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसमें कॉल प्राप्त होते ही टीम 60 मिनट के भीतर आपात स्थिति में फंसे बच्चों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकालती है। यह सेवा 24 घंटे पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, आश्रय और कानूनी परामर्श उपलब्ध कराती है, जिससे बच्चों को हर स्तर पर संरक्षण मिलता है। साथ ही, मुसीबत में फंसे बच्चों का बाल कल्याण समिति के माध्यम से पुनर्वास कर उन्हें उनके परिवार से मिलाने की व्यवस्था भी की गई है।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्पलाइन यूनिट सक्रिय

1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा को रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों तक विस्तारित किया गया है, जिससे ऐसे स्थानों पर भटकने वाले या जोखिम में पड़े बच्चों तक तत्काल पहुंच बनाई जा सके। इसके अंतर्गत राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम, समस्त जनपदों में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, 28 रेलवे स्टेशन यूनिट व 11 बस स्टैंड यूनिट की स्थापना की गई है। यह व्यवस्था बाल तस्करी और बाल शोषण जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में भी सहायक बन रही है। योगी सरकार का यह मॉडल बाल सुरक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त, जवाबदेह और सक्रिय व्यवस्था के रूप में उभरकर सामने आया है।

Related Posts

योगी सरकार का रोजगार पर बड़ा दावा, सपा-बसपा से दोगुनी नौकरियां देने की कही बात

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने अपने पूरे कार्यकाल में जितनी नौकरियां नहीं दीं, उससे दोगुने नियुक्ति पत्र उन्होंने…

1076 हेल्पलाइन बनी कर्मचारियों का सहारा, 13 लोगों को मिला लंबे समय से अटका वेतन

सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी   रायपुर,   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581