ईरान युद्ध के बीच समुद्र में तेल रिसाव, UAE के कई बीच बंद किए गए

अबू धाबी  
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर से फैल रहा तेल अब और बड़े इलाके में फैल गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में तेल की परत समुद्र में फैलने के साथ उत्तरी अमीरात के तटों के करीब पहुंचती दिखाई दी है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। हालात को देखते हुए कई इलाकों में समुद्र तटों पर लोगों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

यूरोपीय संघ के कोपरनिकस सैटेलाइट नेटवर्क की 24 अक्तूबर की तस्वीरों में तेल का फैलाव बढ़ता दिखाई दिया है। तस्वीरों के मुताबिक, तेल की गहरी परतें समुद्र में फैल रही हैं और उम्म अल क्वैन के तट के करीब पहुंच गई हैं। यूएई के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि समुद्र में एक टैंकर से रिस रहे तेल को रोकने की कोशिश की जा रही है। देश का जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्रालय इस घटना के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का आकलन कर रहा है।

तेल का फैलाव कहां तक पहुंचा और कौन से समुद्र तट बंद हुए?
तेल फैलने की घटना के बाद यूएई के उत्तरी अमीरात में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उम्म अल क्वैन शहर के आसपास के सभी समुद्र तटों और तटीय इलाकों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पड़ोसी शारजाह में अल हमरिया बीच पर भी लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं, समुद्र तटों और आलीशान रिसॉर्ट के लिए पहचाने जाने वाले रास अल खैमाह में शनिवार को अधिकारियों ने सभी समुद्र तट अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की। इन कदमों का मकसद लोगों को संभावित खतरे से बचाना और तेल के फैलाव का आकलन करना है।

किस टैंकर से फैल रहा है तेल और कैसे हुआ हादसा?
यूएई के अधिकारियों ने अभी तक टैंकर का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि तेल फैलने की घटना किस वजह से हुई। हालांकि, विशेषज्ञों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि तेल का रिसाव ‘जेम नंबर-2’ नाम के टैंकर से हो रहा है। जहाजरानी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने इस टैंकर पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ था, जिसके बाद उसमें आग लग गई थी। आग पर बाद में काबू पा लिया गया था। यूरोपीय संघ के कोपरनिकस सेंटिनल-2 उपग्रहों की तस्वीरों में इस टैंकर से तेल फैलने के बड़े निशान दिखाई दिए हैं।

समुद्री जीवों और पर्यावरण को कितना नुकसान हो सकता है?
तेल का समुद्र में फैलना समुद्री पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी अबू धाबी के जल अनुसंधान केंद्र के निदेशक और इंजीनियरिंग के प्रोफेसर निदाल हिलाल ने कहा कि उम्म अल क्वैन के तट के पास तेल फैलना गंभीर पर्यावरणीय चिंता है। उनके मुताबिक, तेल के फैलाव और उसकी दिशा का आकलन होने तक समुद्र तटों को बंद रखना सावधानी भरा कदम है। यूएई के समुद्री क्षेत्र में मछलियों, समुद्री पौधों और मूंगों समेत समृद्ध जैव विविधता है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के अनुसार, खाड़ी के पानी में मछलियों की 500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां डॉल्फिन और समुद्री कछुए भी रहते हैं। तेल का फैलाव इन जीवों और उनके रहने के प्राकृतिक वातावरण को नुकसान पहुंचा सकता है।

ईरान युद्ध के बीच समुद्री जहाजों पर हमलों से क्यों बढ़ी चिंता?
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब ईरान के साथ अमेरिका और इस्राइल के युद्ध के बाद खाड़ी क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। समुद्री रास्तों पर जहाजों को निशाना बनाए जाने से व्यापारिक आवाजाही के जोखिम बढ़े हैं और पर्यावरण पर युद्ध के असर को लेकर भी चिंता गहरी हुई है। 

Related Posts

सरकारी पद पर रहते हुए 50 मिलियन डॉलर का करार! ट्रंप की पूर्व वकील पर उठे सवाल

वाशिंगटन  डीसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पूर्व वकील अलीना हब्बा मिल्डन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। मामला 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 440 करोड़ रुपये के…

ब्रिटेन के PM एंडी बर्नहम गुलामों के व्यापार पर मांगेंगे माफी, लेकिन मुआवजा देने से इनकार

यूनाइटेड किंगडम कॉमनवेल्थ समिट में शामिल होने से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रांस अटलांटिक स्वेल ट्रेड यानी गुलामों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581