NTA ने जारी किया 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर, JEE Main जनवरी में और CUET PG मार्च में

पटना
 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 और वर्ष 2027 के लिए विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

इस कैलेंडर में आगामी जेईई मेन, सीयूईटी पीजी और यूजीसी नेट के लिए अभी से अपनी तैयारी की रूपरेखा है। दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक कुल 14 परीक्षाओं का आयोजन होगा।

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार दिसंबर 2026 चक्र की शुरुआत छह दिसंबर को राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज (आरआइएमसी) की परीक्षा के साथ होगी।

दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होंगी 14 परीक्षाएं
इसके बाद आठ से 12 दिसंबर तक स्वयं की परीक्षा चलेगी। 13 दिसंबर को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की परीक्षा आयोजित होगी।

उच्च शिक्षा में करियर बनाने के इच्छुक छात्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक, यूजीसी नेट (दिसंबर), 14 से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए 20 और 21 दिसंबर को बफर (आरक्षित) दिन के रूप में रखा गया है। ज्वाइंट सीएसआइआर यूजीसी नेट (दिसंबर) की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

जेईई मेन और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा
वर्ष 2027 की शुरुआत चार जनवरी को आर्मी कैडेट कालेज की एक दिवसीय परीक्षा से होगी। 10 जनवरी 2027 को श्रेष्ठा और निफ्ट प्रवेश परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएंगी।

इंजीनियरिंग के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा, जेईई (मेन) का पहला सत्र (जनवरी), 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित होगा।

इसके लिए 31 जनवरी को बफर डे रखा गया है। 31 जनवरी 2027 को ही अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

इसके बाद, फरवरी माह में सात तारीख को कामन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) तथा 26-27 फरवरी को एनआइटीटीटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

17 दिनों तक चलेगी सीयूईटी पीजी
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी (पीजी) का आयोजन एक से पांच, आठ, 12 से 20 और 24-25 मार्च 2027 तक किया जाएगा।

यह परीक्षा 17 दिनों तक चलेगी, जिसके लिए 30 और 31 मार्च को बफर दिन आरक्षित हैं। इसके अलावा, एनआइटीटीटी (पार्ट 2) की परीक्षा छह और सात मार्च 2027 को निर्धारित है।

एनटीए ने कैलेंडर के अंत में स्पष्ट किया है कि ये सभी घोषित तारीखें संभावित हैं और किसी भी प्रशासनिक या लाजिस्टिक कारणों से भविष्य में इनमें बदलाव किया जा सकता है।

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581