नशा तस्करों पर शिकंजा, Bathinda में बुलडोजर एक्शन से अवैध इमारत जमींदोज

बठिंडा.

पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बठिंडा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोबियाना बस्ती में वीरवार को प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले के आरोपी की अवैध इमारत पर बुलडोजर चला दिया। यह निर्माण कमल गर्ग पुत्र रमेश कुमार द्वारा गैरकानूनी तरीके से किया गया था।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस जारी किए गए थे और अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके आरोपी ने न तो निर्माण हटाया और न ही प्रशासन के आदेशों का पालन किया। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर कम मजिस्ट्रेट के निर्देशों पर सिविल प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई करते हुए इमारत को गिरा दिया।

नशा तस्करी के चार मामले पहले से दर्ज
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ से जुड़े कानून के तहत चार मामले पहले से दर्ज हैं। इस वजह से प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाया। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें। इसके लिए एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 और 91155-02252 जारी किए गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

अब तक 16 अवैध निर्माण गिराए
जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार बठिंडा में अब तक 16 अवैध निर्माणों को गिराया जा चुका है। इसके अलावा एक मार्च 2025 से अब तक 2418 मामले दर्ज किए गए हैं और 3458 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 89 बड़े तस्कर भी शामिल हैं। वहीं वर्ष 2023 से अब तक 87 आरोपियों की करीब 14 करोड़ 21 लाख रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नशा तस्करों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Related Posts

बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में भाजपा की तैयारी, विशेष सत्र में झामुमो-कांग्रेस को देगी चुनौती

 रांची  झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सत्ता पक्ष के एमएमडीआर व SIR के आरोपों पर जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी तैयार है। पार्टी के विधायक दो…

सोनभद्र के करमा नृत्य से राजस्थान के चकरी नृत्य तक दिखी लोककलाओं की विविधता, 13 राज्यों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

लखनऊ राजधानी में सोमवार को जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की समृद्ध विविधता एक ही मंच पर देखने को मिली। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर गोमती नगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581