दहेज प्रथा को ना, पर्यावरण संरक्षण को हां, बेटी की शादी में रोपे गए 51 पौधे

भिवानी:
सामाजिक कुरीतियों को पीछे छोड़ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में गांव सावड़ में एक अनूठी पहल देखने को मिली। गांव चांग निवासी मनोज कुमार ने बेटी पायल की शादी में दहेज के बजाय 51 पौधे और त्रिवेणी भेंट कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। पायल का विवाह गांव सावड़ निवासी मदन सिंह के बेटे दर्शन के साथ हुआ। विवाह के अवसर पर गांव सावड़ स्थित गुलाब गिरी मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

दहेज की जगह पौधे देने का लिया निर्णय
इस पहल की शुरुआत वर पक्ष की ओर से दहेज नहीं लेने की शर्त रखने के बाद हुई। मदन सिंह के इस निर्णय से प्रेरित होकर भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति के संयोजक केके वर्मा और सहसंयोजक श्रीपाल यादव ने दोनों परिवारों को विवाह समारोह को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का सुझाव दिया। इसके बाद वधू पक्ष ने दहेज के स्थान पर 51 पौधे और त्रिवेणी भेंट करने का निर्णय लिया। गुलाब गिरी मंदिर परिसर में पौधे रोपित कर उन्हें गांव को समर्पित किया गया। इस पहल ने विवाह समारोह को सामाजिक संदेश देने वाला आयोजन बना दिया।

विवाह और सामाजिक आयोजनों में पौधरोपण जरूरी
टीका एवं लग्न समारोह में भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति के संयोजक केके वर्मा और सहसंयोजक श्रीपाल यादव ने सैकड़ों ग्रामीणों और विभिन्न गांवों से पहुंचे अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विवाह, जन्मदिन और अन्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना चाहिए। ऐसे अवसरों पर पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना भी समय की आवश्यकता है।

बोले- पौधे लगाने की परंपरा शुरू करनी चाहिए
केके वर्मा ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। प्रत्येक परिवार को अपने सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों पर पौधे लगाने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। प्लास्टिक की थैलियों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं का उपयोग कम करने के लिए भी सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। ऐसी छोटी-छोटी पहल आगे चलकर जन अभियान का रूप ले सकती हैं।

पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जिम्मेदारी
श्रीपाल यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है। आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल धन-संपत्ति ही नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और स्वस्थ वातावरण छोड़ना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Posts

बाल प्रहरियों ने साझा किए अनुभव; बाल विवाह रोकने में साहस दिखाने वाले बच्चों का सम्मान

रायपुर बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सपनों पर असर डालने वाली गंभीर चुनौती है। बच्चों को पढ़ने, आगे बढ़ने और अपनी…

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में नौकरी का मौका, दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर

 धनबाद  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गठित पीएमयू में संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी हुई है। जिला ग्रामीण विकास शाखा, धनबाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581