2029 के चुनाव को लेकर नितिन नवीन का बड़ा बयान, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली 
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित 'सेव डेमोक्रेसी, रिमूव एनार्की' महा पदयात्रा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे। राहुल गांधी सपने देखते रहिए, देश का युवा, किसान, महिला, मजदूर और हर वर्ग का व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, लेकिन देश की जनता का समर्थन भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। करीमनगर की जनता ने भी अपने आशीर्वाद के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग पूरी ताकत लगाने के बावजूद एक रामलीला मैदान नहीं भर पाए, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 200 से अधिक स्थानों पर रामलीला मैदान से कहीं ज्यादा लोगों को एकत्र किया। विपक्ष ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा को लोकतंत्र का आशीर्वाद मिल रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि जो लोग अपने हाथों में संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि संविधान केवल हाथ में रखने की चीज नहीं है, बल्कि हमारे दिल में है। राहुल गांधी और विपक्षी दल जुबान से संविधान की बात करते हैं, जबकि भाजपा संविधान को पूजती है और सभी संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है।
नितिन नवीन ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने 13 करोड़ लोगों के वोट चोरी होने का दावा किया था। उन्होंने पूछा कि तीन करोड़ लोगों को मतदाता सूची में क्यों शामिल किया जाना चाहिए? छह करोड़ से अधिक लोग अपना स्थान बदल चुके हैं। तेलंगाना में भी लाखों लोगों ने अपने वोट दूसरी जगह स्थानांतरित कराए हैं। क्या ऐसे लोगों को दो बार मतदान करने की अनुमति दी जानी चाहिए?

उन्होंने कहा कि शेष तीन करोड़ लोगों के संबंध में निर्वाचन आयोग ने 2003 में भी जानकारी जुटाई थी, लेकिन उनके बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। ऐसे लोगों के समर्थन में आवाज उठाने वाले राहुल गांधी हैं।

नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। राहुल गांधी देश के भीतर और बाहर दोनों जगह भारत का अपमान करते हैं। वह हर जगह जाकर कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था संकट में है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं। भारत फ्रैजाइल फाइव से निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा है।
उन्होंने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता अब तेलंगाना सरकार को जवाबदेह ठहराएंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना जनादेश दिया था और वह राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित सेवक बने। कांग्रेस ने कभी सेवक की अवधारणा को नहीं समझा। उसके लिए राजनीति सत्ता और विशेषाधिकार का माध्यम है, जबकि भाजपा के लिए सत्ता व्यक्तिगत लाभ का नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है।

Related Posts

कोर्ट की अनदेखी पड़ी भारी, ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट से बढ़ी कानूनी मुश्किलें

नई दिल्‍ली  यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्‍ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी की है. मानहानी से जुड़े एक मामले में समन के बाद भी वे कोर्ट…

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित नहीं? FSSAI ने सैंपल में पाए असुरक्षित तत्व

 नई दिल्ली देश के खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. FSSAI ने रविवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581