फ्लाईदुबई विमान में हमले के मामले में NIA की एंट्री, ओमानी को-पायलट पर लगे आरोपों की होगी जांच

  नई दिल्ली

फ्लाईदुबई की फ्लाइट संख्या 1073 में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार पर हुए हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी. केंद्र सरकार ने एजेंसी को केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. आरोप है कि विमान के ओमानी फर्स्ट ऑफिसर ने फ्लाइट को हाईजैक करने या क्रैश कराने की कोशिश के दौरान कैप्टन पर हमला किया था। 

केंद्र सरकार को मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाईदुबई की यह फ्लाइट 30 सितंबर 2026 को सुबह 7:05 बजे दुबई से रवाना हुई थी. विमान में 174 यात्री और क्रू के 6 सदस्य सवार थे. भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और ओमानी फर्स्ट ऑफिसर विमान उड़ा रहे थे. सुबह करीब 9:21 बजे जॉर्डन और सऊदी अरब की सीमा के पास विमान तेजी से नीचे आने लगा और फिर सऊदी हवाई क्षेत्र की ओर मुड़ गया। 

यात्रियों के मुताबिक, उड़ान के दौरान ओमानी फर्स्ट ऑफिसर ने कैप्टन स्मित मछार पर हमला कर दिया. आरोप है कि वह विमान को हाईजैक करने या उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने उसे काबू कर लिया. हमले में कैप्टन के सिर और हाथों पर गहरे कट लगे। 

इसके बाद विमान में मौजूद फ्लाईदुबई के अन्य पायलटों ने कमान संभाली और विमान को सुरक्षित सऊदी अरब के तबुक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर उतार दिया. विमान की लैंडिंग सुबह 10:45 बजे हुई. इसके बाद सऊदी अधिकारियों ने ओमानी फर्स्ट ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया। 

NIA को सौंपी गई जांच
केंद्र सरकार के मुताबिक, इस मामले में एंटी हाईजैकिंग एक्ट, 2016 की धारा 3 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 16 और धारा 15(1)(a) के तहत अपराध बनते हैं. ये राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत निर्धारित अपराधों में शामिल हैं. सरकार ने मामले की गंभीरता, इसके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभावों और किसी बड़ी साजिश का पता लगाने की जरूरत को देखते हुए जांच NIA को सौंपने का फैसला किया है. केंद्र ने एजेंसी को केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। 

Related Posts

CRPF जवानों के लिए बड़ी खबर, 29 साल बाद फिर शुरू होंगी लांस नायक और नायक रैंक की व्यवस्था

 नई दिल्ली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में करीब 29 साल बाद लांस नायक और नायक रैंक फिर से शुरू करने की तैयारी हो रही है. CRPF मुख्यालय ने इसका…

बंगाल की दुर्गा पूजा पर सियासत गरमाई, 3000 पंडालों से एक तक पहुंचने के दावे पर BJP का हमला

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के मंच पर इस बार ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पूजा पंडालों से तृणमूल कांग्रेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581