JSSC शिक्षक नियुक्ति मामले में 12 सितंबर को अगली सुनवाई, नए दावों पर फिर नहीं मिलेगा मौका

रांची
 वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 की नियुक्ति से जुड़े विवाद में अभ्यर्थियों को अपना दावा पेश करने का अंतिम मौका दिया गया है।

शनिवार को मामले की आनलाइन सुनवाई करते हुए कमेटी सभी प्रार्थियों को दो सप्ताह के भीतर अपना दावा और संबंधित विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कमेटी ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा के बाद किसी भी नए दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।

प्रार्थियों को अपने दावे में यह बताना होगा कि वे नियुक्ति के लिए किस आधार पर योग्य हैं। साथ ही, उन्हें अपनी श्रेणी में उनसे कम अंक पाने वाले ऐसे अभ्यर्थी का विवरण देना होगा, जिसका चयन हो चुका है। प्रार्थियों को अपने प्राप्त अंकों का पूरा विवरण भी देना होगा।

शनिवार की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स, तान्या सिंह, शुभम मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने आनलाइन अपना पक्ष रखा।

जांच रिपोर्ट के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय
बता दें कि स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मामले में हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मीना कुमारी एवं अन्य से संबंधित 257 याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए मामले की जांच के लिए वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था।

कमेटी का अध्यक्ष हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को बनाया गया है। हाई कोर्ट ने कमेटी को जांच पूरी कर तीन माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद जांच रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी।

Related Posts

राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, एक साल में 750 करोड़ की खेप पकड़ी गई

सीकर  एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक साल में राजस्थान में 750 करोड़ रुपए की कीमत के मादक पदार्थ जब्त कर 917 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद अंतरराज्यीय…

रासायनिक खाद का खर्च होगा कम, बिहार में किसानों के लिए वर्मी पिट योजना शुरू

लखीसराय  खेतों की उर्वरा शक्ति बचाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल की गई है। इसके तहत चालू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581