बिहार की राजनीति में नई हलचल, 21 साल बाद विधानमंडल से गायब रहे नीतीश कुमार, निशांत ने दी नसीहत

पटना.

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र इस बार सिर्फ विधायी कामकाज के लिए ही नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य के कारण भी खास माना जा रहा है। करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता और विधानसभा की राजनीति के केंद्र में रहे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार सदन में नजर नहीं आए।

सम्राट चौधरी सीएम की कुर्सी पर आसीन हुए तो स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री के रूप में सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेकर राजनीतिक रूप से एक नई शुरुआत की। इतना ही नहीं, विपक्ष की ओर से भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति ने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। ऐसे में पहली बार ऐसा माहौल बना है, जब सत्ता और विपक्ष, दोनों के प्रमुख चेहरे विधानसभा के पहले दिन मौजूद नहीं रहे।

बजट सत्र तक क‍िया सरकार का नेतृत्‍व 
पिछले बजट सत्र तक मुख्यमंत्री के रूप में विधानसभा की कार्यवाही का नेतृत्व करने वाले नीतीश कुमार इस बार सदन से बाहर रहे। करीब 21 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब बिहार विधानमंडल के किसी भी सदन में उनकी प्रत्यक्ष मौजूदगी नहीं रही। इस बीच सोमवार शाम दिल्ली रवाना होंगे, जहां पहली बार राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे। यह मानसून सत्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला सत्र भी है। सदन में केवल सीएम का चेहरा बदला है। नीतीश कुमार के साथ बैठने वाले दोनों मंत्री ड‍िप्‍टी सीएम के रूप में मौजूद रहे। 

पहली बार सदन में दिखे निशांत कुमार
इस सत्र की एक और खास बात यह रही कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहली बार मंत्री के रूप में विधानसभा पहुंचे। जन्मदिन के दिन ही उन्होंने सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। सदन में अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि सभी को एक टीम की तरह काम करना चाहिए ताक‍ि लोकतांत्र‍िक परंपराएं और मजबूत हों। पहली बार निर्वाचित होकर आए विधायकों से उन्‍होंने कहा कि सदन में प्रवेश से पहले इसकी समृद्ध विरासत, गौरव और गरिमा को याद रखें। उन्‍होंने कहा कि न्‍याय के साथ विकास के जिस संकल्‍प के साथ उनके पिताजी नीतीश कुमार की सरकार ने 20 वर्षों तक काम किया, उसे सम्राट चौधरी निष्‍ठा और मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। 

विपक्ष भी दिखा अधूरा
सिर्फ सत्ता पक्ष ही नहीं, विपक्ष भी पहले दिन पूरी ताकत के साथ नजर नहीं आया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर होने के कारण सत्र में शामिल नहीं हुए। बताया जाता है कि विपक्ष की रणनीत‍ि फिलहाल मुख्‍य सचेतक कुमार सर्वजीत तय करेंगे। यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि तेजस्‍वी सत्र में शा‍मिल होंगे या नहीं।

Related Posts

*योगी सरकार के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि सम्मान-2026 में यूपी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, मिले आठ पुरस्कार*

*लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं…

शिक्षा के क्षेत्र में अब नई भूमिका निभाएंगी किरण बेदी, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को सरकार ने बड़ा रोल दिया है। हाल ही में किरण बेदी को राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581