हरियाणा में नए राशन डिपो आवंटित होंगे, 25 नवंबर आवेदन की अंतिम तारीख

चंडीगढ़.

हरियाणा सरकार ने गरीब और पात्र परिवारों के लिए राशन डिपो की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए राज्यभर में 2,651 उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है. हाल ही में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश में खाली पड़ी 2,651 उचित मूल्य की दुकानों (फेयर प्राइस शॉप्स) के लिए लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है.

अब इच्छुक आवेदक 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं, जबकि पहले इसकी अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 निर्धारित थी. महिलाओं के लिए 33% आरक्षणः फेयर प्राइस शॉप्स के माध्यम से विशेष रूप से उन दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा, जहां मौजूदा डिपो काफी दूर स्थित हैं. इस योजना से न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इसके साथ ही, इस पूरी प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण को भी एक नया बढ़ावा मिलेगा.

अंत्योदय सरल पोर्टल पर करें आवेदन
इच्छुक आवेदक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस पोर्टल की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को की गई थी. उन्होंने आगे बताया कि योग्य आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल (https://saralharyana.gov.in) के माध्यम से 25 नवंबर 2026 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. आवेदन से जुड़े विस्तृत दिशानिर्देश, पात्रता शर्तें और निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://haryanafood.gov.in पर उपलब्ध हैं.

गांव-वार दुकानों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध
उचित मूल्य की दुकानों का जिला-वार और गांव-वार विवरण भी विभाग की वेबसाइट और संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर देखा जा सकता है. विभाग ने सभी योग्य युवाओं और महिलाओं से इस बढ़े हुए अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है और सलाह दी है कि निर्धारित अंतिम तिथि से पहले सरल पोर्टल पर आवेदन अवश्य जमा कर दें. इस पहल से हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के मजबूत होने और जमीनी स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

Related Posts

स्कूलों और धार्मिक स्थलों को धमकी का विदेशी कनेक्शन! कानपुर से गिरफ्तार आरोपी ने 22 लाख Gmail ID बेचीं

लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्कूलों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियों के पीछे फर्जी जीमेल आइडी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ…

योगी सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में निवेश को मिली नई रफ्तार, नरेंद्र मित्तल ने बताया बड़ा बदलाव

योगी सरकार की नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व से यूपी में निवेश का अनुकूल माहौल बना: नरेंद्र मित्तल सीएनएच के इंडिया रीजन प्रेसिडेंट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581