राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM के OSD समेत कई अफसर बदले

जयपुर
राजस्थान सरकार ने निकाय और पंचायत चुनावों से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएसडी योगेश कुमार श्रीवास्तव समेत कई अहम अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। चुनाव से पहले लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात और गृह जिलों में पदस्थ अधिकारियों को भी बदला गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, तीन साल से एक ही जगह पर तैनात अधिकारियों और गृह जिले में पदस्थ अफसरों के तबादले किए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। इस तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रूप में तैनात योगेश कुमार श्रीवास्तव का है। 2008 बैच के आरएएस अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड जयपुर का महाप्रबंधक बनाया गया है।

नई सूची में चर्चित आरएएस पिंकी मीणा को एक बार फिर नई तैनाती दी गई है। पिंकी मीणा का 2 महीने के भीतर यह दूसरा तबादला है। पिंकी मीणा की नई तैनाती दौसा में सहायक कलेक्टर मुख्यालय के पद पर की गई है। इसके पहले प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग में सहायक निदेशक सवाई माधोपुर थीं।

यहां देखें आरएएस ट्रांसफर लिस्ट :
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद यह प्रशासनिक बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की आशंका वाले ऐसे अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए थे, जो तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात हैं या अपने गृह जिले में पदस्थ हैं।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला
इसके अलावा महावीर खराड़ी, अशोक कुमार चतुर्थ, नरेश बुनकर, राजवीर सिंह चौधरी, अशोक कुमार शर्मा, आलोक जैन, आकाश रंजन, जगदीश प्रसाद गौड़, राजकुमार कस्वा और ओम प्रकाश सहारण समेत कई अन्य अफसरों के पदस्थापन बदले गए हैं।

विभिन्न जिलों और विभागों में बड़े बदलाव
तबादला सूची में विभिन्न जिलों, विभागों, विकास प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कई एसडीएम, एडीएम और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसर तैनात किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

आईएएस सूची भी जल्द आने की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार, आरएएस तबादलों के बाद जल्द ही आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी होने वाली है। निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। यह फेरबदल राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि इससे चुनाव प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा।

Related Posts

RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना

 रायपुर जमीन और मकान खरीदने वालों को सुरक्षित निवेश का भरोसा देने के लिए बने रेरा के आदेशों की भी अनदेखी हो रही है। रायपुर जिले के डूमर में करीब…

महिला सशक्तिकरण के साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा, बिहान की दीदियां गांवों में जगा रहीं सौर क्रांति

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सोलर दीदियों ने प्रशिक्षण और समूह के सहयोग से सौर ऊर्जा के तकनीकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581