बिहार में बनेंगे नए एलिवेटेड रोड और बाइपास, 21 हजार करोड़ से विकास योजनाओं को मिलेगी ग

 पटना
  सरकार सड़क एवं पुल निर्माण के लिए 21 हजार करोड़ रुपये राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से उधार लेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में राशि के लिए पथ निर्माण विभाग ने शुक्रवार को नाबार्ड से मेमोरेंडर आफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) किया।

लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल एवं नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी कृष्णन वी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस कर्ज का इस्तेमाल तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान सड़क व पुल की घोषणाओं के क्रियान्वयन पर होगा। सड़क व बुनियादी ढांचाओं के लिए उत्तर बिहार के लिए स्वीकृत योजनाओं की राशि 13,142 करोड़ है और दक्षिण बिहार के लिए 30,000 हजार करोड़।

सड़क परियोजनाओं का ब्योरा
दक्षिण बिहार में 64 सड़क परियोजनाओं की घोषणा नीतीश कुमार द्वारा की गयी थी। वहीं उत्तर बिहार में इसकी संख्या 42 है। राज्य कैबिनेट से इन योजनाओं को स्वीकृति भी प्राप्त है।

जेपी गंगा पथ का विस्तार भी शामिल
नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सड़क और पुल के क्षेत्र में जिन योजनाओं की घोषणा की थी उसमें जेपी गंगा पथ का बिहटा होते हुए कोइलवर तक विस्तार तथा पूरब में दीदारगंज से मोकामा तक विस्तार है। वैसे इस प्रोजेक्ट को पथ निर्माण विभाग ने हैम माडल से क्रियान्वित किए जाने का निर्णय लिया हुआ है।

अन्य परियोजनाओं में पटना, रोहतास व दरभंगा में एलिवेटेड रोड तथा कई शहरों में बाइपास का निर्माण शामिल है। सड़कों के चौड़ीकरण के लिए भी काफी संख्या में योजनाएं ली गयी हैं। दीघा से मनेर तक एलिवेटेड कारिडोर भी इसमें शामिल है।

बिहटा-मनेर मार्ग की फोरलेनिंग, पटना एयरपोर्ट के समीप एलिवेटेड रोड, आरा रिंग रोड, आरा-बबुरा-छपरा मार्ग का चौड़ीकरण, पीरो में बाइपास, मधुबनी में रिंग रोड, गोपालगंज के मीरगंज में बाइपास आदि शामिल हैं।

''नाबार्ड इन बिहार'' बुकलेट का विमोचन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में नाबार्ड का काफी सहयोग मिल रहा है। हमें उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क एवं पुल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस समझौते से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क और पुल राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क संपर्क विकसित होने से लोगों का आवागमन सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी कृष्णन वी ने कहा कि बिहार तेजी से विकास कर रहा है। बिहार के विकास में नाबार्ड हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने राज्य में आधारभूत संरचना के विकास में नाबार्ड की सहभागिता को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ''नाबार्ड इन बिहार'' बुकलेट का विमोचन किया।

पुरस्कृत हुए सृजन के सरताज
समारोह के दौरान पारंपरिक कला एवं शिल्प के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए भोजपुर के संजीव सिन्हा को पिड़िया पेंटिंग, गया के रविंद्र नाथ गौड़ को पत्थर कट्टी तथा नालंदा की बावन बूटी कला के लिए सुरेश देव को जीआइ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं पथ निर्माण विभाग के मंत्री कुमार शैलेन्द्र, नाबार्ड एवं राज्य सरकार के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गृह सचिव सुधीर राजपाल को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार

चंडीगढ़. हरियाणा में सीनियर मोस्ट आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को सेवा विस्तार नहीं मिलेगा।केंद्र सरकार से एक्सटेंशन का प्रस्ताव खारिज होने के बाद प्रदेश सरकार ने 30 नवंबर की दोपहर…

बिहार में निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते, तीन जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक क्षेत्र

पटना बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और नए उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नालंदा, समस्तीपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581