“पंचायत” पर नीरज घायवान की टिप्पणी: गांव की कहानी में जातीय प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

मसान और होमबाउंड जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर नीरज घायवान ने भारत के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक पंचायत पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई है कि सीरीज में दिखाए गए सभी लीड किरदार अपर कास्ट के थे। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में सिर्फ अपर कास्ट के लोग नहीं होते हैं।

शो की किस बात पर नीरज ने उठाया सवाल?
नीरज घायवान ने कहा कि सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो पंचायत को लोग गांव की सबसे असली तस्वीर मानते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। आप एक पूरा गांव ऐसा नहीं बना सकते जिसमें सिर्फ अपर कास्ट के लोग ही रहते हैं।

क्या बोले नीरज घायवान?
युवा से बातचीत करते हुए नीरज घायवान ने कहा, “TVF को ही ले लीजिए, और वो बहुत अच्छा कर रहे हैं। और उनके शोज वाकई में बहुत अच्छे हैं। और खासकर इसीलिए मुझे दिक्कत है। ये शोज आईआईटी किए लोगों द्वारा बनाए गए हैं, देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों में से हैं वो लोग। और उनके शोज में सिर्फ अपर कास्ट के लोगों को ही दिखाया जाता है। कोई लोअर कास्ट नहीं, कोई मुस्लिम नहीं। अब आप एक पढ़े-लिखे इंसान के तौर पर जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं। और जैसा कि आपको पता है, अगर कोई पुराने जमाने का फिल्म बनाता है तो मैं समझ सकता हूं। लेकिन आप ये समझिए, आप पढ़े-लिखे हैं न? आपने आईआईटी पास किया है, किया है ना? आपने चार साल तक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। तो आपको ये समझ आना चाहिए कि शायद इसे दिखाने का ये सही तरीका नहीं है।"

पंचायत के बारे में
पंचायत के बारे में बात करें तो ये शो कोरोना के दौरान साल 2020 में रिलीज हुआ था। जब शो रिलीज हुआ था तब शायद ही किसी को ये अंदाजा था कि ये शो भारत का सबसे पसंदीदा शो बन जाएगा। तब से अबतक इस शो के चार सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को लोगों ने बराबर ही प्यार दिया है। पंचायत की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 9 है। पंचायत को चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने बनाया है। इस सीरीज में जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, नीना गुप्ता, सानविका, दुर्गेश कुमार, चंदन रॉय, सुनीता राजवर और तृप्ति साहू जैसे कलाकार नजर आए हैं।

नीरज घायवान के बारे में
नीरज घायवान ने अपने करियर की शुरुआत गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप को असिस्ट करके की थी। साल 2015 में मसान से नीरज ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया। मसान के बाद साल 2025 में नीरज की फिल्म होमबाउंड रिलीज हुई। होमबाउंड भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री थी।

 

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581