नरोत्तम मिश्रा और मंत्री कंसाना की अकेले में मुलाकात, भोपाल के सियासी गलियारों में चर्चा तेज

  दतिया 
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता, राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दतिया उपचुनाव में टिकट कटने से लेकर पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार तक खूब तूफान उठा। हाल ही में अपनी पूर्व विधानसभा में नरोत्तम मिश्रा के जबर्दस्त स्वागत की भी खूब चर्चा हुई। वे अपने परिचितों, पार्टी नेताओं और आम लोगों से लगातार मिल रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी ​सक्रिय हैं। इस बीच प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री एंदलसिंह कंसाना अचानक नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके आवास पहुंच गए। उनसे अकेले में बातचीत की। नरोत्तम मिश्रा और एंदलसिंह कंसाना की इस मुलाकात से भोपाल में राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई।

केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह, स्वर्गीय अरुण जेटली के साथ
दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद से ही प्रदेश भाजपा में राजनीतिक हलचलें तेज हैं। चुनाव परिणाम से निराश पार्टी नेताओं ने जहां मंथन किया वहीं जांच समिति बनाकर पार्टी प्रत्याशी की हार के कारणों की भी पड़ताल की। इसी गहमागहमी के बीच प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे अनेक नेताओं ने दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात की। इधर डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी लगातार चर्चा में बने रहे। वे भी दिल्ली पहुंचे थे लेकिन मीडिया से किसी भी नेता से मिलने की बात से साफ इंकार कर दिया था।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना, नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंच गए
इस बीच राजनीतिक गलियारों में उस वक्त एक बा​र फिर अटकलें तेज हो गईं जब​ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना, नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंच गए। दतिया उपचुनाव के बाद दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनैतिक नजरिए से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, नरोत्तम मिश्रा ने इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया है। उन्होंने कहा है कि कंसाना, मेरे मित्र हैं और उनसे सामान्य विषयों पर बातचीत हुई।

मिश्रा के भोपाल स्थित आवास पर मुलाकात हुई
कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना, नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके घर पहुंचे थे। मिश्रा के भोपाल स्थित आवास पर ये मुलाकात हुई। मंत्री एंदलसिंह कंसाना और नरोत्तम मिश्रा ने अकेले में बातचीत की। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया में भी जानकारी दी।

नरोत्तम मिश्रा ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, परम मित्र श्री एंदल सिंह कंसाना जी का भोपाल स्थित निवास पर सौजन्य भेंट हेतु आगमन हुआ। इस अवसर पर उनसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

Related Posts

दिवाली पर बसों का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई रूटों पर दौड़ेंगी 266 स्पेशल बसें

शिमला  दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है. त्योहार के दौरान बसों में भीड़ और सीटों की कमी…

Digital Life Certificate: नवंबर में सरकार का खास अभियान शुरू, मोबाइल से ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

 नई दिल्ली अगर आप पेंशन लेते हैं या आपके परिवार में कोई पेंशनर है, जिसे लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ते है, तो अब आपके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581