बूंदी में जल्द बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

बूंदी
बूंदी शहर के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित नए रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण का मार्ग अब पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। राज्य सरकार के निर्देशन और जिला प्रशासन के प्रयासों से लंका गेट स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में आवंटित 20,982 वर्गमीटर भूमि का नि:शुल्क नामांतरण राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के नाम जमाबंदी में दर्ज हो चुका है। इस कदम से वर्षों से लंबित बस स्टैंड के स्थानांतरण और निर्माण प्रक्रिया को निर्णायक गति मिली है।

अब शीघ्र ही कृषि विभाग द्वारा यह भूमि विधिवत रूप से रोडवेज विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। इसके बाद पीपीपी मॉडल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बस स्टैंड के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। वर्तमान बूंदी बस स्टैंड वर्ष 1975 से शहर के मध्य संचालित हो रहा है,जो पिछले पांच दशकों से प्रतिदिन लगभग 7000 से 8000 यात्रियों को सेवाएं प्रदान कर रहा है।

कम होगा यातायात का दबाव
शहर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा था। मुख्य बस स्टैंड शहर के ठीक बीचों-बीच स्थित होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे यात्रियों और आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। राज्य सरकार ने निर्णय लेते हुए शहर से दो किलोमीटर दूर लंका गेट स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने का निर्णय किया। इससे अब आमजन को जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रा करना अधिक सुगम होगा।

वडोदरा बस टर्मिनल की तर्ज पर बनेगा नया बस स्टैंड
गुजरात के वडोदरा (बड़ौदा) बस टर्मिनल की तर्ज पर प्रस्तावित नया बस स्टैंड विकसित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें यात्रियों के लिए अत्याधुनिक प्रतीक्षालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, बस स्टैंड परिसर में पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो। आधुनिक स्वच्छता सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

बेहतर यात्रा का मिलेगा अनुभव
वर्तमान में बूंदी डिपो से कोटा, अजमेर, जयपुर, इंदौर, शिवपुरी, नैनवां, इंद्रगढ़, केशवरायपाटन, भीलवाड़ा, उदयपुर सहित अनेक प्रमुख मार्गों पर नियमित रोडवेज सेवाएं संचालित होती हैं। नए बस स्टैंड के निर्माण के बाद इन सेवाओं का संचालन अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

लंका गेट क्षेत्र का मिलेगी मजबूती
पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में बस स्टैण्ड स्थानांतरित होने पर लंका गेट क्षेत्र सहित आसपास की कॉलोनियों का भी विकास होगा। बस स्टैण्ड संचालित होने के साथ ही कॉलोनियों वासियों व दुकानदारों की भी सुविधाओं का इजाफा होगा। वहीं बूंदी के विकास को भी गति मिलेगी। वहीं शहर में यातायात का दबाव कम होगा। ऑटो टेम्पों वालों के भी रोजगार में बढ्ोतरी होगी. लोगों की आय भी बढ़ेगी।

निगम के नाम जमाबंदी
नए बस स्टैंड के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने से बूंदी वासियों में खुशी का माहौल है। यह परियोजना न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि बूंदी के समग्र शहरी विकास एवं आधुनिक परिवहन संरचना की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगी।
डॉ. घनश्याम गौड़,मुख्य प्रबंधक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, बूंदी आगार

Related Posts

उत्तर बिहार की पांच हजार जमीन रजिस्ट्रियों का ब्योरा आयकर विभाग को भेजा गया

मुजफ्फरपुर  नेपाल से सटे बिहार के जिलों में जमीन खरीद की बड़ी डील अब जांच के दायरे में आ गई है। आयकर विभाग (आईटी) और आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को…

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में एआई तकनीक से मजबूत होगा क्लिनिकल रिसर्च का नेटवर्क

लखनऊ प्रदेश में नई दवाओं के विकास और चिकित्सा अनुसंधान को गति देने के लिए क्लिनिकल ट्रायल का नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581