CM हेल्पलाइन का दुरुपयोग पड़ेगा भारी, झूठी शिकायत करने वाले होंगे ब्लैकलिस्ट; सरकार ने कसा शिकंजा

भोपाल 

 मध्यप्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतें कर अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पब्लिक सर्विस मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने सभी जिलों से ऐसे शिकायतकर्ताओं की सूची मांगी है।

जिलों को भेजे गए फॉर्मेट में शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, दर्ज की गई कुल शिकायतें और उस पर अधिकारियों की टिप्पणी जैसी जानकारी भरने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, हाल ही में हुई शिकायत समीक्षा बैठकों में सामने आया कि कई लोग जानबूझकर फर्जी शिकायतें दर्ज कर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जिलों जैसे सतना, सेवानी और मैहर के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।

पहले चरण में ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने की सलाह दी गई थी। अब सरकार सीधे कार्रवाई की तैयारी में है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ग्रामीण विकास) ने भी इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए कहा कि अधिकारियों को ब्लैकमेल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

सरकार का रुख स्पष्ट है—सीएम हेल्पलाइन जनता की सुविधा के लिए है, न कि दबाव बनाने या व्यक्तिगत फायदे उठाने का जरिया। 

Related Posts

परिसीमन बिल को मंजूरी के बाद MP में सीटों का नया गणित, 44 तक पहुंच सकती हैं लोकसभा सीटें

भोपाल  बीते दिन संसद में परिसीमन संधोधन बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्यों में सीटों का गणित लगने लगा है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार के प्रस्ताव…

होम-स्टे और दुग्ध उत्पादन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, स्व-सहायता समूहों को दें प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान होम-स्टे, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और स्व-सहायता समूहों को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने देवास में जिला विकास सलाहकार समिति की ली बैठक भोपाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581