खनिज संपदा से बढ़ेगा बिहार का राजस्व, नई परियोजनाओं पर सरकार का बड़ा फैसला

 पटना
खनिज संपदा के बेहतर उपयोग और भविष्य की संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को सचिव खान एवं भूतत्व सह खान आयुक्त अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य भू-विज्ञान प्रोग्रामिंग बोर्ड की बैठक हुई।

बैठक में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), केंद्रीय भूजल बोर्ड सहित कई संस्थानों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में राज्य की आगामी संसाधन अर्थव्यवस्था को गति देने की रणनीति पर चर्चा हुई। समीक्षा में बताया गया कि अब तक बालू, पत्थर और चूना पत्थर राज्य के राजस्व का प्रमुख स्रोत रहे हैं, लेकिन अब रेयर अर्थ एलिमेंट और क्रिटिकल खनिजों को भी भविष्य के महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत के रूप में चिह्नित किया गया है।

विभाग के अनुसार जीएसआई ने पिछले 10 वर्षों में 38 खनिज परियोजनाओं की पहचान की है। इनमें से 13 परियोजनाएं समग्र लाइसेंस और खनन पट्टा के चरण में पहुंच चुकी हैं।

जल्द टेंडर प्रक्रिया होगी शुरू
विभाग ने बांका जिले में कापर, लेड और जिंक तथा जमुई जिले में मैग्नेटाइट के खनन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी भी तेज कर दी है।

वन विभाग को इको-सेंसिटिव जोन और वन्यजीव अभयारण्यों की अद्यतन सीमांकन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि खनिज परियोजनाओं की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।

साथ ही राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण विकास ट्रस्ट के सहयोग से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाकर अन्वेषण व खनन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया

बैठक के अंत में सचिव ने सभी संबंधित विभागों को दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने को कहा।

Related Posts

ताइवान की टेक कंपनी क्रिएटिव सेंसर के चेयरपर्सन ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ताइवान की अग्रणी टेक कंपनी क्रिएटिव सेंसर इंक. के चेयरपर्सन यूजीन हुआंग ने की शिष्टाचार भेंट उत्तर प्रदेश में ₹1,141 करोड़ (USD 122 मिलियन) के निवेश…

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों को अंशपूंजी सहायता देने के लिए 325 करोड़ रूपये की स्वीकृति

प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति दुग्ध उत्पादन और देशी गौवंश को बढ़ावा देने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581