बिना पास चल रहे खनिज वाहनों की अब खैर नहीं, बिहार में सख्त अभियान; रोजाना 5 गाड़ियां होंगी जब्त

पटना.

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग ने 20 जून से राज्य में प्रभावी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। विभागों ने सभी बॉर्डर जिलों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन पांच ऐसे वाहनों को पकड़े और जब्त करें जो बिना वैध इंटर स्टेट ट्रांजिट पास खनिज लदे वाहनों के साथ बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।

खान एवं भू-तत्व विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह ने सभी सहायक निदेशक और खनिज विकास पदाधिकारियों के साथ इंटर स्टेट ट्रांजिट पास समेत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। 

दूसरे राज्यों से आने वाले गाड़ियों के जांच के निर्देश
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में आईएसटीपी व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि आइएसटीपी के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक वाहनों का पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले लघु खनिज लदे वाहनों की सघन जांच करने को कहा गया।

पांच वाहनों को जब्त करने के निर्देश
इसी क्रम में प्रतिदिन पांच वाहनों को जब्त करने के निर्देश भी दिए गए। खान सचिव ने वाहनों की जांच के लिए छापेमारी बढ़ाने और अधिक समय तक जांच अभियान चलाने को कहा। बैठक में औरंगाबाद के खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा जांच में लापरवाही बरतने का मामला भी सामने आया। इस पर संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि आईएसटीपी चालान दिन और रात दोनों समय लगभग समान संख्या में जारी हो रहे हैं। इसे देखते हुए अधिकारियों को दिन के समय भी विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

Related Posts

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

मुख्यमंत्री साय रायपुर में आयोजित ‘तरंग 2.0 स्टेट यूथ मेडिकल फेस्ट-2026’ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिल रहा निःशुल्क उपचार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ चिकित्सा शिक्षा को मिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581