माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने भारत में की धमाकेदार ओपनिंग

माइकल जैक्सन का क्रेज इंडिया में गली-गली, उन बच्चों की शक्ल में मौजूद है जो चलते-फिरते 'मून वॉक' की कोशिश करते रहते हैं. बिना माइकल के डांस स्टाइल को कॉपी किए इंडिया में किसी को डांसर नहीं माना जाता. इसलिए ये अनुमान सभी को था कि पॉप के किंग माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल, इंडिया में खूब पॉपुलर होगी. इन उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए शुक्रवार को रिलीज हुई माइकल ने इंडिया में धमाकेदार ओपनिंग की है. माइकल आते ही, इस साल इंडिया में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है.

माइकल की शानदार ओपनिंग
इंडिया में माइकल जैक्सन की बायोपिक को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज ही मिले. फिल्म को इंडिया में माइकल की पुरानी फैन फॉलोइंग का भी फायदा मिलना ही था. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि रिलीज से पहले, गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यूज से ही माइकल ने इंडिया में करीब 1.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

शुक्रवार को माइकल ने इंडिया में 3.80 करोड़ नेट ओपनिंग कलेक्शन किया है. खास बात ये है कि एक महीने से ज्यादा पुरानी धुरंधर 2 अभी भी थिएटर्स में डटी हुई है. हॉलीवुड की लिमिटेड रिलीज प्रोजेक्ट हेल मैरी भी थिएटर्स में टिकी हुई है. और पिछले हफ्ते रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी जमकर कमाई कर रही है. इसलिए माइकल को शोज बहुत ज्यादा नहीं मिले.

शुक्रवार को इस फिल्म के करीब तीन हजार शोज ही पूरे इंडिया में चले और इन शोज में ही माइकल ने शानदार ओपनिंग की. जबकि शुक्रवार को ही साढ़े आठ हजार से ज्यादा शोज में चली भूत बंगला ने 6 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया है. इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि माइकल को इंडिया में कितना तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है. ये 2026 में हॉलीवुड की इंडिया में सबसे बड़ी ओपनिंग भी है. माइकल से पहले प्रोजेक्ट हेल मैरी ने इंडिया में 2.25 करोड़ और द ममी ने 2 करोड़ ओपनिंग कलेक्शन किया था.

इस साल इंडिया में चल रही हॉलीवुड की पार्टी
2026 के पहले 4 महीनों में ही हॉलीवुड के लिए माइकल, इंडिया में तीसरी बड़ी हिट बनने के रास्ते पर है. इंडिया में हॉलीवुड की कामयाबी का राज रिलीज की स्ट्रेटेजी में छुपा है. बड़े स्टूडियोज की ये फिल्में बहुत ज्यादा स्क्रीन की डिमांड करके देसी फिल्मों के सामने नहीं आतीं. मेकर्स इन्हें अपनी टारगेट ऑडियंस यानी शहरी इलाकों के उन थिएटर्स में रिलीज करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जहां पहले से इंग्लिश फिल्मों को ऑडियंस मिलती रही हो. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहर हॉलीवुड के लिए मेन टारगेट रहते हैं.

धुरंधर 2 के अगले हफ्ते रिलीज हुई साइंस-फिक्शन हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी, इस लिमिटेड रिलीज के भरोसे ही इंडिया पहुंची. ये फिल्म अभी भी थिएटर्स में दमदार बनी हुई है और 60 करोड़ से ज्यादा कमाकर इंडिया में ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. पिछले हफ्ते आई द ममी 8 दिन में करीब 19 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी है.

माइकल ने तो शुक्रवार को सिर्फ शुरुआत की है. जनता का रिस्पॉन्स देखने के बाद इसके शोज भी बढ़ाए जाएंगे और शनिवार-रविवार को कलेक्शन में जंप देखने को मिलेगा. अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि माइकल इंडिया में कितनी बड़ी हिट साबित होती है.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581