मेष राशि में बुध का प्रवेश, वृषभ-कन्या-मकर पर पड़ सकता है नकारात्मक असर

ग्रहों के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध बुध ग्रह 30 अप्रैल यानी कल सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं. बुध देव मीन राशि से विराजमान थे जो इनकी नीच राशि मानी जाती है. साथ ही, वह शनि ग्रह के साथ युति कर रहे थे. ऐसे में, बुध के मेष राशि में गोचर से इनकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. बुध के गोचर से किन राशियों को नुकसान होने जा रहा है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

वृषभ राशि
बुध वृषभ राशि के बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे. इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है. आप जीवन के कुछ बड़े फैसले जल्दबाज़ी में ले सकते हैं. मन में बेचैनी महसूस हो सकती है. संयम बरतने और सोच-समझकर फैसले लें. आर्थिक जीवन में आपको सावधानी बरतनी होगी. बिना सोचे-समझे कोई भी खरीदारी करने से बचें. आपको धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा. आर्थिक जीवन पर ध्यान देना होगा, तब ही आप सही फैसले ले पाएंगे.

उपाय– इस अवधि में इन जातकों को आध्यात्मिक गतिविधियां जैसे योग, ध्यान और मंत्र जाप में आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा.

कन्या राशि
बुध कन्या राशि के आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. अचानक से होने वाले बदलावों के लिए तैयार रहना होगा. नौकरी में अचानक से कोई मुश्किल प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. जिम्मेदारियों में भी कुछ बदलाव हो सकता है. किसी नए काम की शुरुआत असहज हो सकती है इसलिए परिस्थिति में खुद को ढालने की कोशिश करें. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा. हर फैसला बहुत सोच-समझकर लें. स्वास्थ्य और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है.

उपाय– इस समय आपके लिए हरी घास पर चलना अच्छा रहेगा और प्रकृति के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं.

मकर राशि
बुध मकर राशि के चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं. घर-परिवार में समस्याएं आ सकती हैं. माता की सेहत बिगड़ सकती है. थकन महसूस कर सकते हैं. इस अवधि में आपको कोई बड़ा और मुश्किल प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है जो शुरुआत में आपको मुश्किल लग सकता है.

उपाय– प्रतिदिन तुलसी के पौधे की पूजा करें और उसके सामने तेल का दीपक जलाएं.

Related Posts

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन

पटना बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581