Instagram पर मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार

आरंग.

कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर की गई आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल (@gurukhuswant) पर चंदखुरी से आरंग तक निकाली गई 71 किलोमीटर लंबी विशाल कांवड़ यात्रा से जुड़ा एक पोस्ट अपलोड किया गया था। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में jai_praksh_official_ नामक इंस्टाग्राम आईडी से मंत्री और सतनामी समाज के खिलाफ बेहद अशोभनीय, अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणियां की गई थी।
इस घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश बघेल ने सिविल लाइन रायपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की भद्दी टिप्पणियों से न केवल मंत्री की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि सतनामी समाज सहित सर्वसमाज की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन रायपुर में 17 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296 बीएनएस (अशलील कृत्य या आचरण), धारा 196 बीएनएस (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), धारा 353(2) बीएनएस (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक धीरेंद्र बंजारे द्वारा की जा रही थी। डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Posts

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक…

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना की

भोपाल  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से हॉक फोर्स, 7वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581