कद्दू से बनाएं कर्नाटक की ये स्वादिष्ट डिश, न तेल में तलेगी न ज्यादा समय लगेगा

नॉर्थ इंडिया में नाश्ते में पराठा, पोहा और चीला अधिकतर खाया जाता है, लेकिन हमेशा एक जैसा ब्रेकफास्ट देखकर ही खाने की इच्छा खत्म हो जाती है. ऐसे में आप दूसरे शहरों की खास ब्रेकफास्ट डिशेज भी ट्राई कर सकते हैं, अगर आपको तला-भुना खाने का मन नहीं है तो आप साउथ की कुछ पॉपुलर डिशेज ट्राई कर सकते हैं.

कद्दू की सब्जी तो आप सभी ने खाई होगी, मगर कद्दू की सब्जी बच्चे खाने में मुंह बनाते हैं कि क्या बना दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कर्नाटक में कद्दू की एक खास डिश ब्रेकफास्ट में बनाई जाती है, जिसका स्वाद लाजवाब होता है और उसे बनाने में भी समय नहीं लगता है. कर्नाटक की डिश का नाम पंपकिन कडुबू है,  सूजी, ताजे कद्दू, नारियल और स्वीट कॉर्न से बनने वाली यह डिश स्वाद में बेहद बढ़िया होती है.

खास बात यह है कि इसे तेल में तलने की बजाय केले के पत्ते में रखकर भाप में पकाया जाता है. यही वजह है कि यह नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक के लिए एकदम परफेक्ट डिश है. कद्दू ना खाने का मन हो तो आप नाश्ते में उससे यह डिश बना सकते हैं. आइए आपको घर पर कद्दू कडुबू बनाने का तरीका बताते हैं.

पंपकिन कडुबू बनाने के लिए सामग्री
    1 कप सूजी
    1 से 1½ कप कद्दूकस किया हुआ कद्दू
    ½ कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
    2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
    2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
    2 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न
    ¼ कप दही
    स्वादानुसार नमक
    केले के पत्ते, कडुबू को भाप में पकाने के लिए

कद्दू कडुबू बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में सूजी, कद्दूकस किया हुआ कद्दू, नारियल, हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वीट कॉर्न डालें. अब इसमें दही और स्वादानुसार नमक मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला दें.
  • इस मिक्सर को ढककर करीबन पांच मिनट के लिए रख दें. इस दौरान सूजी थोड़ी नमी सोख लेगी और मिक्सर आसानी से सेट हो जाएगा.
  • अब केले के पत्तों को गैस की स्लो फ्लेम के ऊपर हल्का-सा गर्म करें. इससे पत्ते नरम हो जाएंगे और आसानी से मोड़े जा सकेंगे.
  • इसके बाद केले के पत्ते पर तैयार मिक्सर की एक कलछी डालें और हल्के हाथ से थोड़ा फैला दें. पत्ते को मोड़कर मिक्सर को अच्छी तरह पैक कर दें.
  • अब इन केले के पत्तों के पैकेट को स्टीमर में रखें और करीब 10 से 15 मिनट तक भाप में पकाएं. जब कडुबू अच्छी तरह पक जाए, तो इसे स्टीमर से निकाल लें.
  • अगर आपके पास केले के पत्ते नहीं हैं, तो आप इस मिक्सर को इडली प्लेट में रखकर भी स्टीम कर सकते हैं.
  • चटनी के साथ आएगा स्वाद!

कद्दू कडुबू को तीखी नारियल की चटनी के साथ सर्व करें. नारियल की चटनी के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. इसे रेसिपी को बनाने में भी समय नहीं लगता है और खाने में भी यह बहुत टेस्टी लगती है. इसे आप बच्चों के स्कूल में टिफिन में भी बनाकर दे सकते हैं.

क्यों ट्राई करें यह रेसिपी?
पंपकिन कडुबू की खासियत इसका स्वाद और बनाने का तरीका है. इसमें कद्दू और नारियल का हल्का मीठा स्वाद आता है, जबकि हरी मिर्च तीखापन बढ़ाती है. इसे डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए यह हल्के और नॉन-फ्राइड नाश्ते के तौर पर भी मेन्यू में शामिल करना आसान है.

 

Related Posts

दिवाली 2026 की तैयारियां शुरू, जानें कब है धनतेरस, नरक चतुर्दशी और भाई दूज

Diwali 2026: रोशनी, उमंग और हर्षोल्लास का प्रतीक पांच दिवसीय दीपोत्सव का महापर्व छह नवंबर से आरंभ होने जा रहा है। इस बार तिथियों के अंतर के कारण पर्वों की…

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581