मलाई की खुरचन से बनाएं टेस्टी लड्डू, मिनटों में तैयार होगी देसी मिठाई

अक्सर घरों में मलाई से देसी घी बनाया जाता है और घी निकालने के बाद जो मावे जैसी खुरचन बच जाती है, उसे बेकार समझकर फेंक दिया जाता है. शायद आपके घर में भी कुछ ऐसा ही होता होगा. लेकिन अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अगली बार ये गलती बिल्कुल न करें. दरअसल, ये बची हुई खुरचन स्वाद और पोषण से भरपूर होती है, जिससे आप मिनटों में एक शानदार मिठाई तैयार कर सकते हैं.

खास बात ये है कि इस रेसिपी में ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. बस थोड़ा सा आटा, चीनी और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिलाकर आप इससे दानेदार और स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं, जो स्वाद में किसी हलवाई की मिठाई से कम नहीं लगेंगे. एक बार ये लड्डू घर में बन गए, तो बच्चे हों या बड़े, हर कोई इन्हें बार-बार खाने की फरमाइश करेगा.

इंग्रेडिएंट्स
    घी की बची हुई खुरचन (मावा)- ¾ कप
    गेहूं का आटा- ¾ कप
    बूरा या पिसी चीनी- ¾ कप
    इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच
    देसी घी- 2 से 3 बड़े चम्मच
    कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- जरूरत अनुसार (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका:
1. लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें. इस कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें गेहूं का आटा डाल दें. आटे को धीमी से मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए 7 से 8 मिनट तक भूनें.

2. जब आटे का रंग हल्का गोल्डन हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. भुने हुए आटे को एक बड़े बाउल में निकाल लें.

3. अब इसमें घी की बची हुई खुरचन यानी मावा डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद बूरा या पिसी चीनी और इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.

4. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लग रहा हो, तो उसमें 2 से 3 चम्मच देसी घी मिला दें. इससे लड्डू आसानी से बंध जाएंगे और स्वाद भी बढ़ जाएगा.

5. इसके बाद तैयार मिश्रण को हाथों से दबाकर गोल-गोल लड्डू बना लें. इसके ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू या पिस्ता लगाकर इन्हें बिल्कुल बाजार जैसा और अट्रैक्टिव बना सकते हैं.

स्टोर करने का तरीका
अगर आप इन लड्डुओं को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. सही तरीके से स्टोर करने पर ये करीब एक महीने तक बिना फ्रिज के भी खराब नहीं होते हैं.

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581