घर पर बनाएं चटपटी बैंगन आलू की सब्जी, रोटी और चावल दोनों के साथ लाजवाब स्वाद

रोजाना के खाने में अगर अलग स्वाद चाहिए तो अलग-अलग तरह की रेसिपीज ट्राई करते रहना चाहिए। आलू बैंगन वैसे तो रोजाना बनने वाली एक कॉमन सब्जी है, लेकिन अगर इसे एक नए तरीके से बनाया जाए तो स्वाद पूरी तरह से बदल सकता है। अगर आपके पास समय कम है और आपको कुछ चटपटा खाना है तो आप यहां बताई गई सब्जी को तैयार करें और गरमगरम रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करें। इस रेसिपी से अगर आप एक बार सब्जी बनाएंगे तो बार-बार इसी तरीके को अपनाएंगे। सीखिए, बैंगन आलू बनाने की चटपटी रेसिपी।

बैंगन आलू की सब्जी बनाने की सामग्री
-½ कप तेल

-2 प्याज, कटे हुए

-1 छोटा चम्मच जीरा

-1 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)

-4 आलू, कटे हुए

-2 टमाटर, कटे हुए

-1 किलो बैंगन, कटे हुए

-½ कप पानी

-½ कप पानी, दोबारा

मसाले
-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-1 छोटा चम्मच कुटी हुई मिर्च

-½ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

-स्वादानुसार नमक

-½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
सजावट के लिए

-ताजा हरा धनिया

-हरी मिर्च

चटपटे बैंगन आलू बनाने की विधि
चटपटे बैंगन आलू बनाने के लिए एक पैन में आधा कप तेल गरम करें और उसमें कटे हुए 2 प्याज डालें। प्याज के पारदर्शी होने तक पकाएं। अब जीरा और राई डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर कटे हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसमें अब कटे हुए टमाटर डालें। फिर लाल मिर्च पाउडर, कुटी हुई मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आधा कप पानी डालें और धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं। 1 किलो कटे हुए बैंगन डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आधा कप पानी और डालें। फिर मीडियम आंच पर 5 मिनट तक प्रेशर कुक करें। ऊपर से ताजा हरा धनिया और हरी मिर्च डालें। इस सब्जी को रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करें।

टिप
    बैंगल आलू बनाने के लिए सब्जियों को थोड़ा बड़े आकार में काटें। ऐसा इसलिए क्योंकि कुकर में बनने पर ये सब्जी घुल जाती है।
    बैंगल आलू में एक अल खुशबू और स्वाद चाहते हैं तो लहसुन की कुछ कलियां जरूर डालें। ये स्वाद को इंहेंस कर देती हैं।
    गरम मसाला जरूर डालें, इससे एक अच्छी खुशबू आती है और स्वाद भी काफी अलग आता है। अगर ये मसाला पसंद नहीं है तो आप काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    गर्मा-गर्म सब्जी के साथ चावल काफी अच्छी लगते हैं। इसलिए थोड़े चावल सब्जी के साथ जरूर सर्व करें। 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581