घर पर बनाएं शुद्ध आंवला तेल, गिरते बाल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

अगर आप भी गिरते बालों, डैंड्रफ और समय से पहले सफेद होते बालों से परेशान हैं और बाजार के मिलावटी तेल को खरीद-खरीदरकर थक गए हैं तो अब उन्हें बाय कह दीजिए.आप घर पर ही नारियल तेल और ताजे आंवले की मदद से 100% शुद्ध और केमिकल-फ्री आंवला तेल बना सकते हैं.

आजकल बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर ऑयल्स में मिनरल ऑयल, सल्फेट्स और केमिकल्स की भरमार होती है जो बालों को पोषण देने के बजाय और नुकसान पहुंचाते हैं. आंवला में मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल लंबे, घने, काले और चमकदार होते हैं. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का बेहद आसान तरीका.

सामग्री:
ताजे आंवले – 5 से 6 (कद्दूकस किए या कटे हुए)

शुद्ध नारियल तेल  – 1 कप

मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच (बालों को मजबूती देने के लिए)

करी पत्ते  – 10-12 (ऑप्शनल, बालों को काला और चमकदार बनाने के लिए)

बनाने की विधि:
ताजे आंवलों को धोकर अच्छे से सुखा लें. इसके बाद इनके बीज निकालकर आंवलों को कद्दूकस कर लें या मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें.

एक लोहे की कढ़ाई या भारी तले के बर्तन में नारियल तेल डालें और धीमी आंच पर गरम होने दें. (लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करने से तेल में आयरन के गुण भी आ जाते हैं).

अब गरम तेल में कद्दूकस किया हुआ आंवला, मेथी दाना और करी पत्ते डालें.

गैस की आंच एकदम धीमी रखें और मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक पकने दें. जब आंवले का रंग हल्का भूरा/काला होने लगे और तेल का रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दें.

तेल को रातभर या 6-8 घंटे के लिए कढ़ाई में ही रहने दें ताकि आंवले और लोहे के सारे पोषण तेल में आ जाएं.

अब एक पतले सूती कपड़े या बारीक छलनी की मदद से तेल को अच्छे से निचोड़कर छान लें. इस शुद्ध आंवला तेल को कांच की साफ और सूखी बोतल में भरकर रख लें.

Related Posts

Rashifal 9 November: सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, आर्थिक लाभ के बनेंगे प्रबल योग

मेष राशि (Aries): निवेश से मिल सकता है बड़ा लाभ मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी से…

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581