घर पर बनाएं बाजार जैसा सोहन हलवा, जानें आसान पारंपरिक रेसिपी

 अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन है और आप घर पर ही कोई पारंपरिक मिठाई बनाना चाहते हैं तो सोहन हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. मैदा, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने वाला यह पारंपरिक भारतीय हलवा स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन इसका स्वाद बेहद खास होता है.

आप इसे किसी भी खास मौके या त्यौहारों पर बना सकते हैं. एक बार इसका स्वाद चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि घर पर बाजार जैसा टेस्टी सोहन हलवा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
500 ग्राम मैदा
500 ग्राम चीनी
500 ग्राम घी
1 कप दूध
2 लीटर पानी
250 ग्राम बादाम
100 ग्राम पिस्ता
50 ग्राम हरी इलायची
1 छोटा चम्मच केसर

सोहन हलवा बनाते कैसे हैं?

  • सोहन हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर पानी गर्म करें और उसमें चीनी डालकर 5 मिनट तक उबालें. इसके बाद इसमें दूध डालें और फिर 5 मिनट तक पकाएं. अब तैयार चाशनी को मलमल के कपड़े से छान लें.
  • केसर को थोड़ा गर्म पानी में घोलकर चाशनी में डाल दें. इसके बाद मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें और कम गैस पर पकाना शुरू करें.
  • जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी डालते रहें और लगातार चलाते रहें. जब घी मिश्रण से अलग होने लगे, तब इसमें बादाम, पिस्ता और हरी इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब एक ट्रे या थाली में हल्का घी लगाकर तैयार मिश्रण को समान रूप से फैला दें. ऊपर से बादाम, पिस्ता और इलायची से गार्निश करें.
  • हलवा पूरी तरह ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काटें और सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान
    हलवे को लगातार चलाते रहें, ताकि वह तले में न लगे.
    अच्छी क्वालिटी का देसी घी इस्तेमाल करने से स्वाद और खुशबू दोनों बेहतर आते हैं.

 

Related Posts

आज 13 नवंबर का राशिफल: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपना भविष्य

मेष राशि- पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। छोटे भाई-बहन करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से…

इंडियन बैंक में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

अगर आप ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं और देश के प्रतिष्ठित सरकारी बैंक के साथ जुड़कर बैंकिंग सेक्टर के कामकाज को करीब से सीखना और करियर बनाना चाहते हैं, तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581