हरी प्याज से बनाएं महाराष्ट्र का फेमस कांदा पात ठेचा, 10 मिनट में तैयार होगी चटपटी साइड डिश

अगर खाने के साथ कुछ तीखा और चटपटा मिल जाए तो रोजाना का नॉर्मल खाना भी टेस्टी लगने लगता है. महाराष्ट्र में ठेचा ऐसी ही एक साइड डिश है, जिसे हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली जैसी चीजों से बनाया जाता है. आपने हरी मिर्च या लहसुन का ठेचा तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी हरी प्याज यानी कांदा पात से बना ठेचा ट्राई किया है?

कांदा पात ठेचा स्वाद में तीखा, चटपटा और हल्का क्रिस्पी होता है, इसे खासतौर पर ज्वार या बाजरे की भाकरी के साथ खाया जाता है. इसके अलावा गरम रोटी, दाल-चावल या सब्जी के साथ भी इसे परोसा जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.

कांदा पात ठेचा बनाने के लिए सामग्री
    1 कप बारीक कटी हरी प्याज
    8-10 हरी मिर्च
    8-10 लहसुन की कलियां
    2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1.5 से 2 बड़े चम्मच तेल
    स्वादानुसार नमक
    1 छोटा चम्मच नींबू का रस

हरी प्याज का ठेचा बनाने का तरीका
    सबसे पहले एक पैन या लोहे का तवा गैस पर रखें. इसमें करीब 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें जीरा, लहसुन की कलियां और हरी मिर्च डालें.
    इन्हें मिडियम फ्लेम पर दो से तीन मिनट तक भूनें. जब मिर्च और लहसुन पर हल्के भूरे निशान दिखने लगें तो समझिए ये तैयार हैं.
    अब इसमें बारीक कटी हुई हरी प्याज डालें. हाई फ्लेम पर इसे करीब एक से दो मिनट चलाते हुए पकाएं.
    हरी प्याज को ज्यादा गलाना नहीं है. बस इतना पकाएं कि इसका कच्चापन निकल जाए और हल्का कुरकुरापन बना रहे.
    इसके बाद गैस बंद कर दें और मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें. अब इसे सिलबट्टे में डालें. इसमें भुनी हुई मूंगफली और नमक डालकर दरदरा कूट लें.
    अब तैयार ठेचे को एक कटोरी में निकालें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा गर्म तेल डालें और नींबू का रस निचोड़ दें. इससे इसका स्वाद और भी चटपटा हो जाएगा.

स्वाद बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
हरी प्याज ठेचा बनाने के लिए लोहे के तवे या कड़ाही का इस्तेमाल करने से इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है. साथ ही, इसे मिक्सर में महीन पीसने के बजाय दरदरा कूटना बेहतर रहता है. इससे मूंगफली, लहसुन और मिर्च का टेस्ट अच्छी तरह महसूस होता है.

किसके साथ परोसें ठेचा
इसे आप ज्वार-बाजरे की गरम भाकरी, रोटी या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. तैयार ठेचे को एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखें और कोशिश करें कि इसे 3 से 4 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें.

Related Posts

आज 13 नवंबर का राशिफल: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपना भविष्य

मेष राशि- पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। छोटे भाई-बहन करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से…

इंडियन बैंक में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

अगर आप ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं और देश के प्रतिष्ठित सरकारी बैंक के साथ जुड़कर बैंकिंग सेक्टर के कामकाज को करीब से सीखना और करियर बनाना चाहते हैं, तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581