सावन व्रत में बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना-आलू चीला, आसान है इसकी रेसिपी

 सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस दौरान कई लोग सोमवार का व्रत रखते हैं. ऐसे में अगर आप व्रत के दौरान साबूदाना की खीर, खिचड़ी या वड़ा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो साबूदाना और आलू से बनने वाला टेस्टी चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह चीला न सिर्फ खाने में टेस्टी लगता है, बल्कि यह पेट को लंबे समय तक भरा भी रखता है l

इसे आप बेहद आसानी से व्रत में बनाकर खा सकते हैं. आइए जानते हैं कि साबूदाना-आलू से टेस्टी चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती हैl

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप साबूदाना
2 उबले हुए आलू
2 बड़े चम्मच सिंघाड़े/कुट्टू का आटा
सेंधा नमक स्वादानुसार
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
घी या तेल जरूरत अनुसार

साबूदाना-आलू चीला बनाते कैसे हैं?

  1. साबूदाना आलू चीला बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 6 से 8 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इसका सारा पानी निकाल दें और भीगे हुए साबूदाना को मिक्सर में थोड़ा-सा पानी डालकर मुलायम पेस्ट बना लें.
  2. अब इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें और उसमें उबले हुए आलू मैश करके मिला दें. फिर हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरा धनिया और  सिंघाड़े/कुट्टू का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. जरूरत लगे तो थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूद घोल तैयार कर लें.
  3. अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा घी या तेल लगाएं. एक करछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं. मीडियम गैस पर एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. फिर थोड़ा-सा घी या तेल लगाकर पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें.
  4. जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. इसे व्रत वाली हरी चटनी, दही या मूंगफली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • साबूदाना अच्छी तरह भीगा होना चाहिए, तभी घोल स्मूद बनेगा.
  • व्रत के लिए सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें.
  • चीले को हमेशा मीडियम गैस पर पकाएं, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए और बाहर से कुरकुरा बने.

 

Related Posts

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा! Motorola Signature 27 की कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली Motorola ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ आता है. इसका नाम Motorola Signature 27 है. कंपनी का दावा…

दिवाली की पूजा में खील-बताशों का खास महत्व, नई फसल से लेकर सुख-समृद्धि तक जुड़ी है मान्यता

 Diwali 2026: दीवाली पर दीयों को रोशनी में और मिठाइयों की रौनक देखते ही बनती है। दीपावली का पर्व मां लक्ष्मी के स्वागत और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व होता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581