बारिश में बनाएं पान के पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े, स्वाद देगा नया ट्विस्ट

 मॉनसून में पकौड़ियां खाने का अपना अलग मजा होता है, जब रिमझिम बारिश हो रही हो और चाय के साथ में गरमागरम पकौड़े मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. आलू, प्याज और गोभी के पकौड़े तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी पान के पत्ते से बने पकौड़े ट्राई किए हैं? सुनने में भले ही यह थोड़ा अलग लगे, लेकिन साउथ इंडिया में पान के पत्ते से बनाया जाने वाला तमालपाकु पकोड़ा अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है.

यह तमालपाकु पकोड़ा बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार स्नैक चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. पान के पत्ते को कई जगह तामलपाकु भी कहा जाता है और इसी वजह से दक्षिण भारत में इस पत्ते की हल्की खुशबू और मसालों का स्वाद इन पकौड़ों को आम पकौड़ों से अलग बनाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर मौजूद सामान्य सामग्री से ही आसानी से बनाया जा सकता है. आइए आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं.

पान के पत्ते के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
    6-8 ताजे पान के पत्ते
    1 कप बेसन
    2 बड़े चम्मच चावल का आटा
    1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
    आधा छोटा चम्मच जीरा
    एक चुटकी हींग
    आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    आधा छोटा चम्मच हल्दी
    स्वादानुसार नमक
    जरूरत के अनुसार पानी
    तलने के लिए तेल

पान के पत्ते के पकौड़े बनाने का तरीका
    सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें. इसके बाद पत्तों की डंडी काटकर अलग कर दें.
    अब एक बड़े कटोरे में बेसन और चावल का आटा डालें. इसमें जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो, वरना पान के पत्ते पर ठीक से कोटिंग नहीं बनेगी.
    पकौड़ों को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए चावल का आटा डालना जरूरी है. अब एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें.
    जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो एक पान का पत्ता लें और उसे बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर चारों तरफ से कोट कर लें. इसे सावधानी से गर्म तेल में डालें.
    इसी तरह बाकी पत्तों को भी बैटर में लपेटकर तेल में डालें. पकौड़ों को मिडियम आंच पर गोल्डन और कुरकुरा होने तक तलें.
    बहुत तेज आंच पर तलने से बाहर की परत जल्दी ब्राउन हो सकती है, जबकि अंदर का हिस्सा अच्छी तरह क्रिस्पी नहीं होगा.
    तैयार पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
    गरमा-गरम पान के पत्ते के पकौड़े को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.

इस तरह बनेंगे ज्यादा क्रिस्पी
पकौड़ों को कुरकुरा बनाने के लिए बैटर में चावल का आटा जरूर डालें. साथ ही तेल का तापमान मिडियम रखें और पकौड़ों को एक साथ बहुत ज्यादा संख्या में न तलें. इससे पकौड़े अच्छी तरह सिकेंगे और उनकी बाहरी परत लंबे समय तक क्रिस्पी रहेगी.

Related Posts

Rashifal 9 November: सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, आर्थिक लाभ के बनेंगे प्रबल योग

मेष राशि (Aries): निवेश से मिल सकता है बड़ा लाभ मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी से…

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581