बुंदेलखंड की फेमस महेरी बनाएं घर पर, छाछ-चावल से तैयार होती है ये देसी डिश

खाने के मामले में भारत का कोई तोड़ नहीं है, यहां हर शहर का अपना अलग स्वाद होता है. यूपी, उत्तराखंड से लेकर पंजाब में खाने में अलग-अलग चीजें परोसी जाती हैं और उनका टेस्ट भी हटकर होता है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाके बुंदेलखंड के देसी खाने का स्वाद कमाल है, जो स्वाद में तो अच्छा होती है, इसके साथ ही डाइजेशन में भी अच्छा होता है. अगर आप भी कुछ झटपट बनने वाली लंच और डिनर रेसिपी की तलाश में हैं तो यह आप बुंदेलखंड की फेमस डिश महेरी ट्राई कर सकते हैं.

महेरी एक देसी डिश है, जिसका स्वाद बच्चे और बुजुर्ग दोनों को ही पसंद आता है और यह हल्की भी होती है. इसलिए अगर आप लंच में दाल-चावल और रोटी सब्जी से हटकर कुछ खाना चाहते हैं तो आप महेरी बनाकर सकते हैं, जिसे चावल और मट्ठे से मिलकर बनाया जाता है. इस डिश को बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है और यह आसानी से भी रेडी हो जाती है. आइए आपको महेरी बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

महेरी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    कच्चे चावल -1 कप
    छाछ या मट्ठा -2 कप
    पानी -1 कप
    हल्दी पाउडर -आधा छोटी चम्मच
    नमक -स्वाद के हिसाब से
    देसी घी -जरूरत के हिसाब से
    जीरा -1 छोटी चम्मच
    सूखी लाल मिर्च -1 या 2

महेरी बनाने का आसान तरीका

  • महेरी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे चावल को पानी में अच्छी तरह से धो लें, उसके बाद इन्हें करीब आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. पानी में भिगोने से चावल फूल जाते हैं और पकने में आसानी होती है.
  • गैस पर कहाड़ी रखें और उसमें मट्ठा और पानी मिलाकर गर्म होने के लिए रख दें, इस मिक्सर में हल्दी और नमक मिला लें. अब लगातार इसे हल्के हाथ से चलाते रहना है, ताकि मट्ठा फटे नहीं.
  • जब मिक्चर में उबाल आने लगे तो इसमें भिगोकर रखे हुए चावलों को डालकर मिला दें. चावल डालने के बाद भी लगातार आपको चलाते रहना है.
  • करीबन 8 से 10 मिनट में चावल पक जाएंगे और इसकी कंसिस्टेंसी भी सही हो जाएगी. महेरी ना तो ज्यादा गाढ़ी और न ही ज्यादा पतली होती है.
  • चावल के पक जाने के बाद ढक्कर रखकर 2 से 3 मिनट तक के लिए पका लें और गैस बंद करके महेरी को साइड में रख दीजिए.
  • अब तड़के के लिए एक पैन में देसी घी गर्म करें और उसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें. अब इस तड़के को सीधे महेरी के ऊपर डालकर मिला दें.

 

Related Posts

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

दिल्ली की सरकारी महिला यूनिवर्सिटी की छात्रा को मिला 1 करोड़ का पैकेज, MotorQ ने दिया ऑफर

देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IIT और NIT को प्रमुख संस्थान माना जाता है लेकिन कई अन्य सरकारी काॅलेज भी अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड से पहचान बना रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581