चने की दाल से बनाएं स्वादिष्ट हलवा, मिठास में लगेगा बेहद खास

चने की दाल से आपने अब तक सब्जी, दाल तड़का या खिचड़ी तो कई बार खाई होगी लेकिन क्या कभी इसका हलवा ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर बने चने की दाल से टेस्टी हलवा बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर बना सकते हैं.चने की दाल, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह हलवा खाने में जितना लाजवाब लगता है, इसकी खुशबू भी उतनी ही शानदार होती है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं पड़ती, घर में मौजूद बेसिक चीजों से इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं चने की दाल का टेस्टी हलवा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप चने की दाल
1 कप पानी
3 बड़े चम्मच देसी घी
8 बादाम
8 काजू
1 कप चीनी
1 छोटा चम्मच इलाइची दरदरा पिसी हुई

चने की दाल का हलवा बनाते कैसे हैं?

  • चने की दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को अच्छी तरह धो लें और 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का पानी निकालकर उसे अच्छी तरह छान लें, ताकि सारा पानी निकल जाए.
  • अब बादाम और काजू को बारीक काटकर अलग रख लें. इसके बाद भीगी हुई दाल को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
  • अब एक भारी तले की कड़ाही या पैन गर्म करें और उसमें घी डालें. घी गर्म होने पर पिसी हुई चने की दाल डालें और मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें. जब दाल से अच्छी खुशबू आने लगे, तब समझ लें कि वह अच्छी तरह भुन चुकी है.
  • दूसरी तरफ एक बर्तन में दूध गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद इसे भुनी हुई दाल में डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें. दाल को तब तक पकाएं, जब तक वह पूरा दूध सोख न ले.
  • इसके बाद इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. हलवे को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे.
  • जब हलवा तैयार हो जाए तो इसे सर्विंग बाउल में निकालें. ऊपर से कटे हुए काजू और बादाम डालकर सजाएं और गरमागरम परोसें.

Related Posts

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं गंदगी और बीमारियों की परेशानी

दिवाली पर घर को सजाने-संवारने के लिए हम खूब खरीदारी करते हैं. कहीं नए दीये आते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी झालर, फूल और सजावटी सामान से घर को सजाया जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581