विंबलडन में बड़ा उलटफेर, गफ पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं; मुचोवा ने ओसाका को हराया

 रायटर
 दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और गत चैंपियन जानिक सिनर ने जर्मनी के अनुभवी खिलाड़ी जान लेनार्ड स्ट्रफ के शानदार अभियान का अंत करते हुए मंगलवार को विंबलडन के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सिनर ने क्वार्टर फाइनल में स्ट्रफ को 7-5, 7-6 (7-4), 6-3 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष अंतिम चार में जगह बनाई। यह उनके करियर का 10वां ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल भी है।

36 वर्षीय स्ट्रफ अपने 47वें ग्रैंडस्लैम में पहली बार किसी मेजर के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे और पेशेवर युग में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। विश्व रैंकिंग में 74वें स्थान पर काबिज स्ट्रफ ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के दौरान 100 ऐस लगाए थे और मंगलवार को भी उन्होंने 12 ऐस जड़े, लेकिन सिनर की बेहतरीन रिटर्न गेम और संयमित खेल के सामने उनकी ताकत बेअसर साबित हुई।

पहले सेट में 6-5 की बढ़त के समय सिनर ने निर्णायक सर्विस ब्रेक लेकर सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट के 10वें गेम में स्ट्रफ के पास सेट प्वाइंट था, लेकिन सिनर ने दबाव में शानदार सर्विस लगाकर खतरा टाल दिया। इसके बाद उन्होंने टाईब्रेक आसानी से जीत लिया। तीसरे सेट में भी सिनर ने अपना दबदबा बनाए रखा और दो घंटे 34 मिनट में मुकाबला समाप्त कर दिया।

इस वर्ष मास्टर्स 1000 स्तर के सभी पांच टूर्नामेंट जीतने वाले सिनर पिछले 12 महीनों से कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सके हैं। पिछले साल विंबलडन जीतने के बाद वह ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन में फाइनल तक नहीं पहुंच पाए थे। लंदन में 31 डिग्री सेल्सियस की गर्मी के बीच भी उन्होंने शानदार फिटनेस दिखाई और आसानी से जीत दर्ज की।
खबरें और भी

ज्वेरेव भी आगे बढ़े
वहीं इससे सोमवार को स्थगित किए गए क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को 6-4, 7-5, 3-6, 7-6 (8-6) से हराकर पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सोमवार रात 11 बजे के कर्फ्यू के कारण रुके इस मुकाबले का निर्णय मंगलवार को हुआ। अब ज्वेरेव का सामना क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज से होगा।

गफ सेमीफाइनल में, मुचोवा ने ओसाका को किया बाहर
विंबलडन में अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गफ का स्वर्णिम सफर मंगलवार को भी जारी रहा। सातवीं वरीयता प्राप्त गफ ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए अपनी हमवतन और चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

वहीं, एरिना सबालेंका को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली जापान की नाओमी ओसाका को चेक गणराज्य की कैरोलिन मुचोवा के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा। मुचोवा ने ओसाका को 7-6(6), 6-4 से हराया।

गफ की दमदार वापसी
सेंटर कोर्ट पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में गफ ने एक सेट से पिछड़ने के बावजूद दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन गफ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पेगुला ने पहले ही गेम में उनकी सर्विस तोड़ दी और पूरे पहले सेट में दबदबा बनाए रखते हुए 6-4 से बढ़त हासिल कर ली। दूसरे सेट में गफ ने शानदार वापसी की।

शुरुआती गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बचाने के बाद उन्होंने अपनी लय हासिल की और अनफोर्स्ड एरर की संख्या भी काफी कम कर दी। आठवें गेम में उन्होंने पेगुला की सर्विस तोड़कर 5-3 की बढ़त बनाई और फिर अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया। तीसरे सेट में गफ ने पहली बार मैच में बढ़त बनाई, जब उन्होंने पेगुला की सर्विस तोड़कर 2-1 की बढ़त हासिल की।

हालांकि पेगुला ने वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया, लेकिन गफ ने तुरंत अगला गेम ब्रेक कर फिर बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस बचाई और पहले ही मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ गफ पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। साथ ही महिला सिंगल्स ड्रॉ में अब वह सबसे ऊंची वरीयता प्राप्त खिलाड़ी भी बन गई हैं।

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581