‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट, अभीरा- अरमान की जिंदगी में नया तूफान

 स्टार प्लस का चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट के चलते सुर्खियों में बना हुआ है. शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. हालांकि कहानी में अब भी अभीरा और अरमान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. आने वाले एपिसोड में दोनों की जिंदगी में ऐसा मोड़ आने वाला है, जो परिवार को हिलाकर रख देगा.

अभीरा और अरमान ने विद्या को किया माफ
शो में अब तक दिखाया गया कि अभीरा और अरमान ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर विद्या को माफ कर दिया. इसके बाद पूरा परिवार साथ मिलकर वट सावित्री पूजा करता नजर आया. घर में खुशी का माहौल बना, लेकिन यह सुकून ज्यादा देर टिकने वाला नहीं है. जल्द ही दोनों की जिंदगी में एक नई परेशानी दस्तक देने वाली है.

नया फर्म खोलने का फैसला करेगी अभीरा
आने वाले एपिसोड में अरमान, कावेरी से नौकरी को लेकर बात करेगा. उसे डर होगा कि केवल गैराज के भरोसे परिवार की जिम्मेदारियां संभालना मुश्किल है. इसी दौरान कावेरी उसे अपनी फर्म जॉइन करने की सलाह देगी, लेकिन अरमान इस ऑफर को ठुकरा देगा.

दूसरी तरफ अभीरा, अरमान की बातें सुन लेगी और बड़ा फैसला करेगी. वह अपनी नई लॉ फर्म शुरू करने का ऐलान करेगी. अभीरा के लिए यह सिर्फ करियर नहीं, बल्कि उसकी मां का अधूरा सपना भी है, जिसे वह हर हाल में पूरा करना चाहती है.

अरमान की बिगड़ सकती है तबीयत
नई शुरुआत की खुशी के बीच अरमान की तबीयत अचानक बिगड़ने लगेगी. उसे तेज सिरदर्द की शिकायत होगी, लेकिन अभीरा और अरमान इस परेशानी को नजरअंदाज कर देंगे. आगे चलकर यही लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है.

रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान किसी गंभीर बीमारी का शिकार होने वाला है. जब अभीरा को इस सच्चाई का पता चलेगा तो वह पूरी तरह टूट जाएगी. यह ट्रैक शो में इमोशनल ड्रामा बढ़ाने वाला है.

मायरा की हरकत बढ़ाएगी मुश्किलें
वहीं दूसरी तरफ मायरा की जिंदगी में भी नया मोड़ आने वाला है. कम उम्र में उसका एक लड़के के करीब आना परिवार के लिए नई टेंशन खड़ी करेगा. मायरा की यह हरकत अभिरा और अरमान की परेशानियों को और बढ़ाने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में शो की कहानी कौन सा नया मोड़ लेती है.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581