लॉक अप में बड़ा ट्विस्ट, मिड वीक एलिमिनेशन में दो कैदियों की छुट्टी

रियलिटी शो 'लॉक अप' हर गुजरते दिन के साथ इंटेंस होता जा रहा है. जेल में बंद सितारों के बीच घमासान मचा हुआ है. लड़ाई-झगड़ों के बीच शो में अब एक नया ट्विस्ट हर किसी को चौंकाने वाला है. जी हां, इस हफ्ते के बीच लॉक अप से दो लोगों की रिहाई होने वाली है.

लॉक अप में होगा मिड वीक एलिमिनेशन
जी हां, शो में इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन होने वाला है. हफ्ते के बीच में ही दो कैदी एक साथ लॉक अप से रिहा हो जाएंगे. शो से बाहर होने वाले दोनों कैदी डिपेंडेंट टीम से होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, टीवी की संस्कारी बहू शिवांगी जोशी और इंफ्लुएंसर सूफी मोतीवाला का सफर खत्म हो जाएगा.

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि सूफी के साथ माधुरी जैन शो से बाहर हुई हैं. योगेश के सीक्रेट रिवील करने पर वो अनसेफ हो जाएंगी. अब किन दो खिलाड़ियों का सफर शो में खत्म हुआ है ये एपिसोड टेलीकास्ट होने पर पता चलेगा

इस समय घर में दो टीमें बनी हुई हैं. एक टीम है Controller की और दूसरी टीम है Dependet की. डिपेंडेंट सेलेब्स को अपने कंट्रोलर का हर फरमान मानना है. मिड वीक एलिमिनेशन में कंट्रोलर्स से पूछा जाएगा कि वो किस डिपेंडेंट खिलाड़ी को लॉक अप से रिहा करके घर भेजना चाहते हैं.

कंट्रोलर्स के आरोपों ने उड़ाए डिपेंडेंट खिलाड़ियों के होश
कंट्रोलर शिल्पा शिंदे, धीरज धूपर, वरुण यादव उर्फ लैला, पामेला, श्रेया, माधुरी जैन ये फैसला लेंगे कि वो डिपेंडेंट आकांक्षा चौधरी, आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, सोफी मोतिवाला, हर्षद चोपड़ा और योगश में किसे बाहर करना चाहते हैं और क्यों? सभी कंट्रोलर्स शो के डिपेंडेंट्स पर आरोप लगाते दिखेंगे. वहीं, गेम में कम कंट्रीब्यूशन होने की वजह से शिंवागी जोशी और सूफी का सफर शो में खत्म हो सकता है या फिर शिवांगी की जगह माधुरी अनसेफ होकर शो से बाहर हो सकती हैं.

शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है. शिल्पा शिंदे शिवांगी को उनके कम कंट्रीब्यूशन को लेकर कॉल आउट करती दिखीं. वहीं, श्रेया कालरा कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी को बदतमीज कहती नजर आईं. कंट्रोलर्स के आरोप सुन डिपेंडेंट कंटेस्टेंट्स भी हैरान होते नजर आए.

मिड वीक एलिमिनेशन की बात करें तो शो में आज 15 जुलाई के एपिसोड में ये दिखाया जाएगा. इसलिए गलती से भी एपिसोड मिस न करें, क्योंकि शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. फिर मत कहिएगा कि हमने बताया नहीं

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581