‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट, सपना टूटा तो शादी में छलका दर्द

 शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. एपिसोड की शुरुआत में ब्रोकर अनुपमा को रोकता है और पूछता है कि क्या वह अभी भी वह घर खरीदना चाहती है. अनुपमा पहले हुई गलतफहमी के लिए माफी मांगती है. तभी ब्रोकर उसे बताता है कि वह घर अब बिक चुका है. जोशी परिवार ने उसके लिए टोकन मनी दे दी है. यह सुनकर अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है. वह सोचती है कि उसके पास तो टोकन देने तक के पैसे नहीं थे और वह घर खरीदने के सपने देख रही थी. हालांकि वह खुद को संभालते हुए फैसला करती है कि अब उसका पूरा ध्यान अंश की शादी पर रहेगा.

श्रुति और अनुपमा के बीच फिर तकरार
शादी के माहौल में अनुपमा खुद अंश और प्रेरणा को तैयार करती है. अंश को दूल्हे के रूप में देखकर वह भावुक हो जाती है. बारात के दौरान अनुपमा डांस भी करती है. लेकिन अंश को दूल्हा बने देखकर उसे समर की याद आ जाती है और वह रो पड़ती है. अंश और लीला उसे संभालते हैं. शादी में श्रुति की एंट्री होती है और वह राही और अनुपमा को साथ देखकर हैरान रह जाती है. शादी के बीच प्रेम और अनुपमा को उनके अगले कुकिंग कॉम्पिटिशन के बारे में जानकारी मिलती है.

पारितोष और गौतम को साथ देखकर बढ़ा शक
अनुपमा प्रेम की तारीफ करते हुए कहती है कि वह बहुत अच्छा शेफ है और आगे और बेहतर बन सकता है. इस पर प्रेम कहता है कि उसे हराने के लिए उसे और बेहतर बनना पड़ेगा. अनुपमा भी साफ कहती है कि उसके लिए यह कॉम्पिटिशन जीतना बहुत जरूरी है और वह अपनी पूरी ताकत लगाएगी. एपिसोड के आखिर में ट्विस्ट आता है. पारितोष, गौतम से पैसे मांगता है और कहता है कि उसके पास एक जरूरी जानकारी है. वह गौतम को कुछ बताता है, जिसे देखकर अनुपमा को शक हो जाता है. अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर पारितोष क्या छिपा रहा है और इसका असर अंश-प्रेरणा की शादी पर कैसे पड़ेगा.

Related Posts

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में यश (रावण) के रोल की हिंदी डबिंग शरद केलकर ने की है। एक हालिया इंटरव्यू में शरद केलकर ने इस किरदार…

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581