NEET UG कटऑफ में बड़ा उछाल, 600 नंबर वाले छात्रों को भी सताने लगी एडमिशन की चिंता

नीट यूजी का रिजल्ट का पासिंग कटऑफ हाई होने से छात्रों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. इतना ही नहीं इसके वजह से वह बेहद हताश भी दिखाई दे रहे हैं. छात्रों का कहना है कि नीट का कटऑफ इतना अधिक रहा है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अच्छे नंबर लाने के बाद भी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलेगा कि नहीं. इसका पासिंग मार्क्स 70 तक पहुंच गया है. ऐसे में 500 से 600 नंबर लाने वालों को कैसे सरकारी कॉलेज मिलेगा. साल 2025 के मुकाबले इस साल के कटऑफ में बड़ा उछाल आया है.

कितना गया है कटऑफ?
सामान्य या EWS-  न्यूनतम 144 से बढ़कर 213 हो गया.
बीसी, एससी और एसटी- 113 से बढ़कर 177 नंबर हो गया है.
सी कटऑफ बढ़ने की वजह से क्वालीफाई करने वाले छात्रों में सामान्य कैटेगरी की भागीदारी में पिछली साल की तुलना में 3 प्रतिशत की कमी देखी गई है.  

क्या 600 नंबर में मिलेगा एडमिशन?
अब जो सवाल तेजी से छात्रों के मन में उठ रहा है कि क्या 600 नंबर लाने वाले छात्रों को अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा? लेकिन बता दें कि जब क्वालीफाई करने के लिए कटऑफ बढ़ती है, तो इसका मतलब साफ होता है कि पिछली साल की तुलना में इस साल ज्यादा छात्रों ने हाई स्कोर हासिल किया है. इसका सीधा असर एडमिशन पर भी पड़ सकता है. ऐसे में जिन बच्चों के 600 नंबर आए हैं, उनके भी एडमिशन पर तलवार लटक सकती है.

पहली बार वाले बच्चों की स्कोरिंग है अच्छी
कई रिपोर्ट में माना जा रहा है कि CBSE के काउंसलिंग सेल में एक दिन में करीब 100 फोन आए हैं जिसमें से सबसे ज्यादा छात्र बिहार, झारखंड, यूपी, छत्तीसगढ़ से थे. उन्होंने सबसे ज्यादा सवाल कटऑफ को लेकर किया है. छात्र तनाव में हैं कि तीन साल से तैयारी करने वाले छात्रों की स्कोरिंग अच्छी नहीं है लेकिन पहली बार परीक्षा देने वालों ने अच्छा स्कोर किया है.

Related Posts

भारत में IVF का बढ़ता चलन, पुरुषों में इनफर्टिलिटी के मामले बढ़ने के पीछे क्या हैं वजहें?

नई दिल्ली माता-पिता बनने का सपना पूरा करने के लिए अब पहले से ज्यादा कपल IVF की मदद ले रहे हैं. एवेंडस की रिपोर्ट बताती है कि देश में जून…

स्मार्टफोन मार्केट में Vivo की बड़ी तैयारी, 12000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है 7 दिन का बैकअप

 नई दिल्ली रिपोर्ट के मुताबिक चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo करीब 12,000mAh क्षमता वाली स्मार्टफोन बैटरी का मास प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है. इसकी रेटेड कैपेसिटी 11,970mAh बताई गई है. अगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब में 111 PCS अफसरों के ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

पंजाब में 111 PCS अफसरों के ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581