राजस्थान सरकार की बड़ी तैयारी, 9 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर होगा 63%

जयपुर
राजस्थान सरकार ने केन्द्र सरकार की तर्ज पर जुलाई माह से 9 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) व 5 लाख पेंशनरों का महंगाई राहत (डीआर) 3 फीसदी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी प्रदेश में डीए-डीआर 60 फीसदी है, जो अब बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। घोषणा से पहले तक की राशि जीपीएफ में जमा होगी और दिसम्बर में मिलने वाले वेतन में राशि जुड़कर आने की उम्मीद है।

इस बीच राजस्थान सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबर देने जा रही है। सरकारी कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की भी तैयारी कर रही है, जिसको लेकर संभव है कि अगले सप्ताह घोषणा हो जाएगी और धनतेरस से पहले भुगतान हो जाएगा। वित्त विभाग में डीए-डीआर बढ़ोतरी व बोनस देने की तैयारी चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग व मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इनकी घोषणा संभव है। सूत्रों ने बताया कि इनका लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

साल में दो बार बढ़ता है डीए
सरकारी कर्मचारियों का डीए साल में 2 बार बढता है। जनवरी व जुलाई के आधार पर डीए बढ़ाया जाता है। अक्सर सरकार डीए की घोषणा मार्च व अक्टूबर में करती आई है। इसमें इनमें बकाया राशि जीपीएफ में जमा हो जाती है। अगले माह से डीए की बढ़ी हुई राशि सैलरी में जमा होती है।

दो बार 2 प्रतिशत में बढ़ा है डीए
पिछले कई वर्षों के डीए बढ़ोत्तरी के आंकड़े देखें तो केन्द्र व राज्य सरकार तीन व चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करती आई है। हालांकि दो बार दो—दो प्रतिशत डीए की भी बढ़ोत्तरी की थी। अप्रेल 2025 व अप्रेल 2026 में केन्द्र सरकार ने दो प्रतिशत डीए बढ़ाया तो राजस्थान सरकार ने भी दो प्रतिशत ही डीए बढ़ोतरी की थी।

वर्ष 2023 में राजस्थान में डीए जहां 42 प्रतिशत था, वहीं वर्तमान में डीए 60 प्रतिशत दिया जा रहा है। अब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद हैं, ऐसे में राजस्थान में भी 63 प्रतिशत डीए होने की पूरी उम्मीद है।

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581