SP ऑफिस के वेतन भुगतान में बड़ा फर्जीवाड़ा, ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी उजागर

जगदलपुर.

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक गड़बड़ी नहीं, बल्कि बड़ा आर्थिक अपराध बनता जा रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस घोटाले की परतें खुलती जा रही हैं और रकम भी लगातार बढ़ती नजर आ रही है।

शुरुआती जांच में साल 2023 से 2026 के बीच करीब 2 करोड़ रुपए के घोटाले का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब ताजा खुलासे में यह आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख रुपए तक पहुंच चुका है। इससे साफ है कि मामला जितना दिख रहा था, उससे कहीं ज्यादा गहरा है।

बाबू ने दो साथियों के साथ फर्जीवाड़े को दिया है अंजाम
जांच में सामने आया है कि एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में पदस्थ एक बाबू ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। सैलरी नोटशीट की हार्ड कॉपी में छेड़छाड़ कर रकम का हेर-फेर किया गया, लंबे समय तक यह खेल चलता रहा।

न्यायिक रिमांड पर तीन आरोपी
मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। हालांकि जांच एजेंसियों का मानना है कि घोटाले की असली रकम अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।

Related Posts

सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

भोपाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि…

भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा की तैयारी तेज, भीड़ और सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर

भोपाल छठ पर्व के दौरान घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581